फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Illegally operating polluting units will have their electricity connections cut.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध तरीके से चल रही प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के कटेंगे बिजली कनेक्शन

Sun, 26 Oct 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 26 Oct 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
Illegally operating polluting units will have their electricity connections cut.
फोटो नंबर 71: प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों पर बिजली मीटर की जांच करते प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी।
बादली। गुभाना गांव में चल रही प्रतिबंधित भटि्ठयों को प्रदूषण बोर्ड की टीम ने निरीक्षण के बाद मौके पर ही तोड़ने के बाद अब बिजली कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। दिया। इसके अतिरिक्त जमीन मालिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और बिजली कनेक्शन काटे जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य प्रद्षण बोर्ड के एसडीओ अमित दहिया ने बताया कि गांव गुभाना के क्षेत्र का निरीक्षण किया है। 2 दिन पहले जहां 11 भटि्ठयां मिली थी, वहीं अब बिजली के मीटर कनेक्शन पाए जाने पर निगम अधिकारियों को कनेक्शन काटने के लिए निर्देश दिए हैं। दो इकाइयों में बिजली के कनेक्शन नंबर मिलने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

गुभाना गांव में जिन भट्ठियों पर कार्रवाई की गई, उन्हें पहले भी बंद कराया गया था, लेकिन दोबारा अवैध रूप से शुरू कर दिया गया था। इस बार इन्हें पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया है ताकि दोबारा शुरू न की जा सकें। साथ ही बिजली आपूर्ति भी स्थायी रूप से बंद कराई जाएगी। दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप-2 पाबंदियां लागू हैं, ऐसे में किसी भी प्रकार की प्रदूषणकारी गतिविधि पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की विशेष टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं और भविष्य में भी इस तरह की इकाइयों पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।


सोलधा गांव में चलाई जा रही भटि्ठयां
प्रदूषण बोर्ड की तरफ से जहां को गुभाना गांव में कार्रवाई कर अवैध भट्ठियों को तोड़ा गया है, वहीं सोलधा गांव में धड़ल्ले से भट्ठियां शुरू हो गई हैं। ग्रामीण प्रदूषण बोर्ड और जिला प्रशासन से बताया कि सोलधा से दिल्ली और ईस्सरहेडी गांव के रास्ते पर करीब 15 भट्ठियां लगाई गई हैं जहां सिल्वर पेपर जलाने का काम किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed