{"_id":"690a4d364d665f4829073c64","slug":"illegal-plastic-washing-factories-on-nizampur-road-will-be-closed-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-118671-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: निजामपुर रोड पर अवैध प्लास्टिक वाशिंग फैक्टरियां होंगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: निजामपुर रोड पर अवैध प्लास्टिक वाशिंग फैक्टरियां होंगी बंद
Wed, 05 Nov 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 05 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
-फोटो 54 : निजामपुर रोड पर चल रही अवैध इकाइयों में कार्रवाई करते टीम के अधिकारी। स्रोत बोर्ड
- फोटो : बिछिया रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन।
बहादुरगढ़। शहर में प्रदूषण न बढ़े इसको लेकर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी शैलेंद्र अरोड़ा के निर्देश पर डीसी की ओर से गठित विशेष पर्यावरण विशेष टास्क फोर्स (एसईएसटीएफ) ने मंगलवार को निजामपुर रोड पर चल रही अवैध प्लास्टिक वाशिंग फैक्टरियों पर बड़ी कार्रवाई की है।
इन फैक्ट्रियों में बिना अनुमति प्लास्टि वेस्ट की वाशिंग और प्रोसेसिंग का कार्य किया जा रहा था जिससे भारी जल वायु प्रदूषण फैल रहा था। एसईएसटीएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर इन सभी यूनिटों का निरीक्षण किया और क्लोजर नोटिस जारी कर दिया है।
लगातार कई दिनों से प्रशासन को शिकायतें मिल रही थी कि निजामपुर रोड पर कुछ फैक्टरियां अवेध रूप से प्लास्टिक वेस्ट वाशिंग का कार्य कर रही हैं। शिकायत पर एसईएसटीएफ टीम व नगर परिषद की टीमों ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि 6 यूनिट बिना किसी स्वीकृति के संचालित की जा रही थीं और इनमें प्रदूषण नियंत्रण के लिए जरूरी उपकरण जैसे ईटीपी तक नहीं लगाए गए थे। फैक्ट्रियों से निकलने वाला गंदा पानी आसपास नालों में छोड़ा जा रहा था जिससे जल स्रोत दूषित हो रहे थे। इससे न केवल पर्यावरण बल्कि स्थानीय ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा था।
टीम में बोर्ड के एसडीओ अमित कुमार, नगर परिषद बहादुरगढ़ के एमई जोगिंद्र सिंधु, बिजली निगम, पंचायती राज विभाग, सिंचाई विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
अवैध रूप से चलती मिली 6 यूनिटों को तत्काल बंद करने का नोटिस जारी कर दिया है। आगामी दिनों में सभी यूनिटों को सील करने की कार्रवाई की जाएगी। बिना स्वीकृति और ईटीपी के कोई भी यूनिट संचालित नहीं हो सकती। अवैध इकाईयों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी हालत में पर्यावरण को प्रदूषित करने वाली गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने स्तर पर निगरानी रखें तो भविष्य में ऐसी अवैध इकाइयां दोबारा शुरू न हों।
-शैलेंद्र अरोड़ा, क्षेत्रीय अधिकारी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बहादुरगढ़।

-फोटो 54 : निजामपुर रोड पर चल रही अवैध इकाइयों में कार्रवाई करते टीम के अधिकारी। स्रोत बोर्ड- फोटो : बिछिया रेलवे स्टेशन से गुजरती ट्रेन।