फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Illegal parking causes traffic jams, police are nowhere to be seen.

Jhajjar-Bahadurgarh News: अवैध पार्किंग बनी जाम का कारण, पुलिस नदारद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jan 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
Illegal parking causes traffic jams, police are nowhere to be seen.
-फोटो 52 : दिल्ली-रोहतक रोड पर लगा जाम। संवाद
बहादुरगढ़। सड़कों पर अवैध पार्किंग से जाम लग रहा है। खासतौर पर दिल्ली-रोहतक रोड, रेलवे रोड, विश्वकर्मा चौक और मेन बाजार में दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़कों के किनारे और बीच सड़क में ही वाहन खड़े कर दिए जाते हैं जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन

दिल्ली-रोहतक रोड समेत कई मार्गों पर नो पार्किंग जोन में भी वाहन खड़े रहते हैं। शहरवासी सतबीर सिंह, राजेंद्र कुमार, संजय, कृष्ण, बंटी, सुशील कुमार ने कहा कि पुलिस भी सड़कों से नदारद रहती है। सबसे ज्यादा बुरा हाल रेलवे रोड, मेन बाजार और दिल्ली-रोहतक रोड का है।
विज्ञापन

मेन बाजार संकरा होने और दुकानदारों के अतिक्रमण से जाम बना रहता है। रेलवे रोड के मुंहाने से स्टेशन तक का सफर तय करने में सुबह, दोपहर और शाम के समय 20 मिनट का समय लग जाता है। यूं तो यह सफर केवल दो से तीन मिनट का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल भी राहगीर इस दूरी को 7 से 8 मिनट में तय कर लेते हैं लेकिन जब सड़क पर जाम बनता है तो इसे तय करने में 20 मिनट का समय लग जाता है। विश्वकर्मा चौक पर 6 तरफ से वाहन पहुंचते हैं। यहां पर कोई भी पुलिसकर्मी तैनात न होने के कारण जाम बना रहता है।


दिल्ली-रोहतक रोड पर नो पार्किंग जोन में खड़े होने वाले वाहनों के चालान किए जाते हैं। यदि अब भी यह स्थिति बनती है तो पुलिस इस पर विशेष निगरानी रखकर कार्य करेगी।
-सतीश कुमार, एसएचओ, टै्रफिक बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article