{"_id":"65e4d2a9708bbe7b4b0cbc17","slug":"illegal-hoardings-on-street-lights-are-spoiling-the-beauty-of-the-town-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-108422-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: स्ट्रीट लाइटों पर लगे अवैध होर्डिंग बिगाड़ रहे कस्बे की सुंदरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: स्ट्रीट लाइटों पर लगे अवैध होर्डिंग बिगाड़ रहे कस्बे की सुंदरता
Mon, 04 Mar 2024 01:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
बेरी। बिना अनुमति के स्ट्रीट लाइटों पर लगे होर्डिंग कस्बे की सुंदरता को बिगाड़ रहे हैं, लेकिन इन पर नगर पालिका की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। कस्बे में सरकारी इमारतों की दीवारों, स्ट्रीट लाइटों के खंभों और सरकारी दफ्तरों के बोर्डों पर पोस्टरों की भरमार है। नगर पालिका अधिकारियों की ओर से बिना अनुमति के होर्डिंग लगाने वालों को बार-बार चेतावनी देने के बावजूद भी अपनी मनमानी हो रही है। इससे नगर पालिका को हजारों रुपयों का चूना हर साल लगाया जाता है। बोर्ड और होर्डिंग नगर पालिका की आय का साधन है, लेकिन बेरी में ये कानून ताक पर हैं। यहां सरकारी नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। पालिका अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही कस्बे में बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग को हटाया जाएगा।
रात को चलता है होर्डिंग व बैनर लगाने का खेल
कस्बे के स्ट्रीट लाइटों के पोल पर या फिर दीवारों पर रात के समय राजनीतिक व धार्मिक संस्थाओं और शैक्षणिक संस्थानों के प्रचार के लिए होर्डिंग लगाए जाते है। इनकी तरफ नगर पालिका का कोई ध्यान नहीं है। इसके चलते कस्बे में हर जगह होर्डिंग व बैनरों की संख्या बढ़ रही है।
कस्बे में बिना अनुमति के स्ट्रीट लाइटों व अन्य जगहों पर लगे होर्डिंग, बोर्डों को जल्द से जल्द अभियान चला कर हटाया जाएगा। अगर उसके बावजूद भी कोई स्ट्रीट लाइटों पर होर्डिंग बोर्ड लगाता है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
- रोहित लोहचब, जेई, नगर पालिका, बेरी