फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Illegal clinic operating at home in Tumbaheri caught, case registered

Jhajjar-Bahadurgarh News: तुंबाहेड़ी में घर पर अवैध रूप से चल रहा क्लीनिक पकड़ा, केस दर्ज

Fri, 24 Oct 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 24 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Illegal clinic operating at home in Tumbaheri caught, case registered
23jjrp19- तुंबाहेड़ी गांव में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक पर कार्रवाई करते पुलिस कर्मी व टीम के  - फोटो : संवाद
झज्जर। तुंबाहेड़ी गांव के एक घर में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक को सीएम फ्लाइंग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। जब कार्रवाई की जा रही थी तो ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। बाद में समझाने पर ग्रामीण मानें। इसकी शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि तुंबाहेड़ी गांव में अवैध क्लीनिक घर में राजेश चला रहा है। सूचना पाकर सीएम फ्लाइंग व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम में डॉ. प्रमोद पीएचसी तुंबाहेड़ी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी सीएचसी ढाकला डॉ. सुनीता दलाल व सीएम फ्लाइंग रोहतक से सब इंस्पेक्टर पूनम शामिल रही।
विज्ञापन

मौके पर टीम को इंजेक्शन, दवाईयां व अन्य मेडिकल का सामान मिला। जब राजेश से उसकी डिग्री मांगी गई तो वह नहीं दिखा सका। उसके पास कोई लाइसेंस भी नहीं था। पुलिस ने सामान जब्त कर लिया है। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लिया पक्ष, टीम का किया विरोध
कार्रवाई की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और टीम का विरोध किया। ग्रामीणों का कहना था कि चिकित्सक ने कोरोना कॉल के दौरान गांव वालों की जान बचाने का काम किया था और इलाज किया था। बाद में जांच टीम ने ग्रामीणों को समझाया तो वह माने।

23jjrp19- तुंबाहेड़ी गांव में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक पर कार्रवाई करते पुलिस कर्मी व टीम के 

23jjrp19- तुंबाहेड़ी गांव में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक पर कार्रवाई करते पुलिस कर्मी व टीम के - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed