{"_id":"678f27a0913c209f5b0b5000","slug":"iit-baba-abhay-singh-new-video-parents-and-friends-stalking-2025-01-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IIT Baba Abhay Singh new video: मुझे स्टॉक कर रहे मां-बाप और दोस्त, दी चेतावनी-मान जाएं वरना...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IIT Baba Abhay Singh new video: मुझे स्टॉक कर रहे मां-बाप और दोस्त, दी चेतावनी-मान जाएं वरना...
Tue, 21 Jan 2025 12:07 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 21 Jan 2025 12:07 PM IST
सार
Mahakumbh 2025 IIT Baba Abhay Singh: महाकुंभ के दौरान अभय सिंह एकाएक उस समय चर्चा में आ गए थे, जब ये खुलासा हुआ था कि वे आईआईटी से पढ़े हैं। अभय मूलरूप से हरियाणा के झज्जर के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
अभय सिंह
- फोटो : फाइल
विस्तार
महाकुंभ से प्रसिद्ध हुए आईआईटीएन बाबा अभय ने एक बार फिर माता-पिता पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार सुबह एक वीडियो जारी कर अभय ने माता-पिता और दोस्तों पर बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हमारा कानून ऐसा हैं कि मां-बाप बच्चों के साथ कुछ भी करें। वो वॉइलेंस भी कर सकते हैं, वो मेंटली हरासमेंट भी कर सकते हैं। ये क्या है, मुझको समझ में नहीं आता हैं। शांति कैसे मिले, मुझे बताइये। मां-बाप की टाइमलाइन से क्या किया जाए। आज तक मां-बाप और दोस्तों को कोई फर्क नहीं पड़ता था। अब सारे दोस्तों को फर्क पड़ने लग गया। मम्मी-पापा को भी फर्क पड़ने लग गया। सब जिन्दा हो गए एक दम से। क्या करें अब इनके साथ। ये स्टॉक कर रहे हैं, अब तो पुलिस रिपोर्ट करनी पड़ेगी। एक इंसान को आप ऐसे परेशान नहीं कर सकते।
विज्ञापन