{"_id":"6244bbb5758dd042601b42ea","slug":"if-the-mother-is-healthy-then-the-child-will-also-be-healthy-bahadurgarh-news-rtk6425303115","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘माताएं स्वस्थ तो शिशु भी होगा स्वस्थ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘माताएं स्वस्थ तो शिशु भी होगा स्वस्थ’
विज्ञापन
बहादुरगढ़। डीसी शक्ति सिंह ने बुधवार को खंड के गांव कसार व बराही में समर्थ आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। सोमाणी फाउंडेशन के सहयोग से इन केंद्रों का नवीनीकरण कर समर्थ आंगनबाड़ी केंद्र में परिवर्तित किया गया है। इस अवसर पर सोमाणी फाउंडेशन के एमडी श्रीकांत सोमानी, एसडीएम भूपेंद्र सिंह, तहसीलदार श्रीनिवास, बीडीपीओ युद्धवीर सिंधु, कार्यवाह पीओडीआईसी प्रियंका, सीडीपीओ सरोज पूनिया, डॉ. संदीप, डॉ. जसबीर, सीएमजीजीए तान्या आदि मौजूद रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निशुल्क जांच शिविर भी लगाया गया। डीसी ने कहा कि माताएं स्वस्थ रहेंगी तो शिशु भी स्वस्थ होगा।
डीसी ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र स्वस्थ समाज की बुनियाद को मजबूत करते हैं। इन केंद्रों के माध्यम से छोटे बच्चों को स्कूल पूर्व कक्षा का माहौल जैसे खेलने व बैठने आदि आदत डालना, कुपोषित बच्चों की पहचान कर उनकी उचित देखभाल, माताओं को पोषण आहार की निरंतर जानकारी देना, गर्भवती माताओं का पंजीकरण, स्वास्थ्य चेकअप व टीकाकरण में मदद करना, किशोरियों की नियमित स्वास्थ्य जांच सहित अन्य समाज निर्माण के महत्वपूर्ण कार्यों का केंद्र बनकर उभरे हैं। सरकार निरंतर आंगनबाड़ी केंद्रों पर सुविधाएं बढ़ा रही है।
डीसी ने कसार में स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने गर्भवती माताओं को पोषण आहार के किट वितरित किए। छोटे बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाया। उन्होंने कहा कि पोषण पखवाड़े के तहत गर्भवती माताओं को पोषण आहार का चार्ट बनाकर दें, ताकि घर पर भी नियमित रूप से पौष्टिक आहार ले सकें। उन्होंने कहा कि माताएं स्वस्थ रहेंगी तो शिशु भी स्वस्थ होगा। शिशु स्वस्थ होगा तो समाज स्वस्थ होगा। डीसी ने केंद्र पर मौजूद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।