फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   If the intentions were clear, Ram, Krishna and Vishwanath temples would have been built as soon as the country became independent.

Jhajjar-Bahadurgarh News: नीयत साफ होती तो देश आजाद होते ही बन जाते राम, कृष्ण व विश्वनाथ मंदिर

Fri, 19 Jan 2024 10:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 19 Jan 2024 10:29 PM IST
विज्ञापन
If the intentions were clear, Ram, Krishna and Vishwanath temples would have been built as soon as the country became independent.
झज्जर। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा है कि कांग्रेस की नीयत साफ होती तो अयोध्या में रामजन्म भूमि पर श्री राम का, काशी में विश्वनाथ का और मथुरा में श्रीकृष्ण का मंदिर देश को आजादी मिलते ही बन जाते। यह बात उन्होंने शुक्रवार को गांव हसनपुर में स्थित दादा लड्डू वाले मंदिर में आयोजित स्वच्छ तीर्थ अभियान में भागीदारी करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल के प्रयासों से सोमनाथ के मंदिर को भव्य रूप दिया गया। तत्कालीन कांग्रेसी प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद को सोमनाथ मंदिर में न जाने की सलाह दी थी। लेकिन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद गए और सोमनाथ मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में भागीदार बने। उन्होंने कहा कि देश की आजादी के समय कांग्रेस ने शहीद भगत सिंह का पैतृक गांव बंगा पाकिस्तान को दे दिया, गुरुनानक देव का जन्म स्थान ननकाना साहिब पाकिस्तान को दे दिया। भगवान श्रीराम को कोर्ट में हलफनामा देकर मिथक बता दिया। रामजन्म भूमि कोर्ट केस में कांग्रेस ने 21-21 वकील विरोध में उतार दिए। आज ये कांग्रेसी प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठा रहे हैं। कुछ कांग्रेसी सरयू नदी में डुबकी लगाने पहुंच रहे हैं। अब ये डर गए हैं। भगवान श्रीराम कांग्रेसियों की आस्था के केंद्र में नहीं हैं। धनखड़ ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के भ्रष्टाचार की सूची बहुत लंबी है। उनकी एक बड़ी नेता ने मंच से ही स्वयं के और कांग्रेस के घोटालों की सूची पढ़ना शुरू कर दी थी। रैली में लोग हंसे तो एकाएक सूची बदली गई, इसे टीवी पर देश ने देखा। कांग्रेसराज में स्कूलों में ग से गधा पढ़ाया जाता था। कांग्रेस ने ग से गणेश क्यों नहीं पढ़ाया। कांग्रेस ने देश की समृद्ध संस्कृति को पीछे धकेलने का काम किया। इससे पहले धनखड़ ने सिलाना में कुलाना मंडल कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया और 22 जनवरी को गांव-गांव, मंदिर-मंदिर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर आनंद सागर, सोमबीर कोडान, विनोद बाढ़सा, भीष्मपाल, संदीप हसनपुर, बलवान सरपंच, नरेश सरपंच, महावीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed