फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   If the government has made a vaccine, then we also have a duty to be witnesses of historical moment

सरकार ने टीका बनाया है तो हमारा भी फर्ज है कि ऐतिहासिक क्षण के बने गवाह

Sun, 17 Jan 2021 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 12:38 AM IST
विज्ञापन
If the government has made a vaccine, then we also have a duty to be witnesses of historical moment
डीघल अस्पताल में प्रधानमंत्री का भाषण सुनते स्वास्थ्यकर्मी। संवाद - फोटो : Jhjhar
बेरी/झज्जर। कोरोना से बचाव के लिए जब सरकार ने टीका जारी कर दिया है तो हमारा भी फर्ज बनता है कि इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनें और पहले दिन टीका लगवाएं। अब किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। टीका लगवाने के बाद अच्छा लग रहा है। यह बात कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने के बाद स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने कही।
विज्ञापन

उन्होंन कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए अन्य लोगों को भी जागरूक करेंगे। सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर डीघल सीएचसी में कार्यरत टिटौली निवासी एमपीएचडब्ल्यू अमन सैनी को पहला, 11 बजकर 37 मिनट पर विजय नगर रोहतक निवासी डीघल सीएचसी में कार्यरत एमपीएचएस मालती को दूसरा टीका लगाया गया। टीका लगाने के बाद सभी को आधे घंटे के लिए निगरानी में रखा गया। 28 दिन बाद दोबारा से दूसरी वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण करने वाली टीम में डॉ. नारायण, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज आहूजा, डॉ. सुनील लाकड़ा, मोनिका, एएनएम शर्मिला, जितेंद्र, एमओ डॉ. अमनदीप, एमओ डीघल डॉ. प्रतीभा को शामिल किया गया था।
विज्ञापन

- ऐसे चला टीकाकरण का कार्य
सुबह साढ़े 11 बजे पहले, 11 बजकर 37 मिनट पर दूसरे, 11 बजकर 41 मिनट पर तीसरे, 11 बजकर 43 मिनट पर चौथे, 11 बजकर 48 मिनट पर पांचवें, 11 बजकर 56 मिनट पर छठे, 12 बजकर 21 मिनट पर सातवें व्यक्ति को टीका लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए बनाई गई वैक्सीन, जरूर लगवाएं
डीघल सीएचसी में कार्यरत टिटौली निवासी एमपीएचडब्ल्यू अमन सैनी को पहला टीका लगाया गया। वैक्सीन लगने के बाद बातचीत की गई तो अमन सैनी ने बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को टीका लगवाना चाहिए। मुझे अच्छा महसूस हो रहा है। करीब 4 महीने पहले कोरोना की पॉजीटिव रिपोर्ट आई थी। लोगों को संदेश देना चाहता हूं कि मन में कोई वहम न रखें। सरकार मुफ्त में ही हमारे भले के लिए वैक्सीन लगा रही है। मुझे गर्व है कि जिले में पहली वैक्सीन मुझे लगी है।
डीघल सीएचसी में कार्यरत विजय नगर रोहतक निवासी एमपीएचएस मालती का कहना है कि बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। सभी को सलाह देती हूं कि कोरोना का टीका सभी को लगवाना चाहिए। कुछ लोगों में वैक्सीन के बारे में निगेटिव विचार हैं, जबकि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। अगर कोई दिक्कत होती तो वैक्सीन देश में या अस्पतालों में आती ही नहीं।
डीघल सीएचसी में कार्यरत विजय नगर रोहतक निवासी एमपीएचएस शकुंतला का कहना है कि टीका लगाने के बाद अच्छा महसूस हो रहा है। मुझे खुशी हो रही है कि मैं पहले दिन टीका लगवा रही हूं। टीका सभी को लगवाना चाहिए।
गोच्छी निवासी एमपीएचडब्ल्यू भूप सिंह ने बताया कि लगभग 10 महीने से इस वैक्सीन का इंतजार कर रहे थे और शनिवार को वो इंतजार की घड़ी खत्म हो गई। सभी स्वास्थ्यकर्मी इस वैक्सीन को लगवा रहे हैं। आमजन को जागरूक करेंगे कि वैक्सीन को जरूर लगवाएं, ताकि इस बीमारी से निपटा जा सके। वैक्सीन लगवाने के बाद भी हमें मास्क, सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखना है। खुशी महसूस हो रही है कि हमारे भारत देश की बनी वैक्सीन को लगवा रहे।
बहराणा पीएचसी से आया सिक्योरिटी गार्ड संजय ने बताया कि वैक्सीन लगाने के बाद यह मत समझो की कोरोना से मुक्त हो जाओगे। वैक्सीन लगाने के बाद भी हमें हाथों को बार-बार धोना, मास्क लगाना, सोशल डिस्टेंस का ध्यान रखना है। इस टीके से देश में अच्छे परिणाम आएंगे।
एमपीएचएस करणेश ने बताया कि वैक्सीन लगने के बाद अच्छा महसूस हो रहा है। खुशी हो रही है जिस दिन का हमें इंतजार था वह आज खत्म हो गया। इसमें पूरी सुरक्षा है और यह लोगों की भलाई के लिए है। हमारे पास दवाई है तो इसका प्रयोग जरूर करना चाहिए। मुश्किल तब ज्यादा थी जब हमारे पास वैक्सीन नहीं थी।
आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर डॉ. संगीता ने बताया कि वैक्सीन का कोई साइड इफेक्ट नही है। आमजन को संदेश देना चाहती हूं कि वैक्सीन लगवाने में आगे आएं। किसी प्रकार के भ्रम में न रहे। वैक्सीन लगाने के बाद यह मत सोचना कि कोरोना से मुक्त हो गए हैं। उसके बाद भी हमें सावधानी बरतनी होगी। मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी, बार-बार हाथ धोना नहीं छोड़ना है।

मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमनदीप का कहना है कि वैक्सीन को लेकर लोगों को बढ़-चढ़कर रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए। आमजन को संदेश देना चाहता हूं कि वैक्सीन लगवाने में हमें आगे आना चाहिए। अभी भी लोगों के मन में शंका है कि वैक्सीन का गलत असर होगा, परंतु ऐसा कुछ भी नही है। शनिवार को डीघल सीएचसी में स्वास्थ्य कर्मियों ने बिना शंका के कोरोना की वैक्सीन लगवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed