फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   If not given free beer, contract worker beaten, fire outside house, injured

मुफ्त बीयर नहीं दी तो ठेके के कारिंदे को पीटा, घर के बाहर किया फायर, जख्मी

Mon, 05 Oct 2020 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
If not given free beer, contract worker beaten, fire outside house, injured
बहादुरगढ़। खेड़ी जसौर में स्थित एक शराब के ठेके पर दो गाड़ियों में सवार होकर पहुंचे बदमाश युवकों ने पहले तो ठेके के कारिंदे से मुफ्त बीयर देने की मांग की। जब उसने मना किया तो ठेके का ताला तोड़कर सभी अंदर घुस गए और उस पर तेजधार हथियार से हमला करने के साथ लात-घूसों से पिटाई की। बदमाशों से बचते-बचाते ठेके का कारिंदा अपने घर पहुंचा तो बदमाश वहां भी एक गाड़ी में सवार होकर पहुंचे। आरोपियों ने उसके घर पर फायर भी किया। हमले में कारिंदे और उसके पिता को छर्रे लगे हैं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में ले जाया गया। थाना आसौदा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घायलों की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल सभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में खेड़ी जसौर निवासी अमित पुत्र हरनारायण ने बताया है कि वह गांव में शराब के ठेके पर सैल्समेन की नौकरी करता है। बीती रात वह साढ़े 9 बजे ठेके पर था तो उसी दौरान उसके गांव का कुलदीप पुत्र धर्मबीर, एक भान्जा नामक लड़का अपने 5-6 अन्य साथियों के साथ ठेके पर बीयर लेने के लिए आए। भान्जा नामक लड़के ने कहा कि पैसे नही देंगे। इस पर अमित ने उन्हें बीयर देने से मना कर दिया तो वे सभी उसके साथ गाली-गलौज करने लगे। उन सभी ने शराब के ठेेके का ताला तोड़ दिया और अंदर घुस गए। अमित के मुताबिक उक्त बदमाश दो गाड़ियों में सवार होकर आए थे। इनमें एक आई-20 तो दूसरी सेंटरो कार थी। अमित के अनुसार शराब ठेके के अंदर घुसते ही भान्जा नामक लड़के ने अपने हाथ मे एक तेजधार हथियार लिए हुआ था। उस हथियार से उस पर वार कर दिया। वह उसके सिर और आंख के नीचे लगा। जबकि कुलदीप व उसके अन्य साथी उसके साथ गाली-गलौज करते रहे और उसे लात-घूसे मारे। फिर उन सभी ने उसे ठेके से बाहर कर दिया। उसने बताया कि उनसे किसी तरह बचते हुए वह अपने घर की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

अमित का आरोप है कि इसके कुछ देर बाद ही एक सेंटरो कार उनके घर के सामने पहुंची। उसमें से दो युवक नीचे उतरे जिनमें एक भांजा नामक लड़का था। जिसके दोनों हाथों में पिस्तौल थे। जबकि दूसरे युवक के हाथ में डोगा(बंदूक) था और दो युवक गाड़ी में ही बैठे थे। इसी बीच एक युवक और गाड़ी से नीचे उतरा। अमित ने बताया कि भान्जा नामक लड़के ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायर करने की कोशिश की, लेकिन पिस्तौल नहीं चल पाई। इस दौरान उसके पिता हरनारायण भी वहां पहुंच गए। अमित के अनुसार जिस युवक ने अपने हाथ में डोगा(बंदूक) ले रखा था उसने उसके पिता हरनारायण पर फायर कर दिया, लेकिन उसके इसमें वह बाल-बाल बच गए। उसी समय उक्त युवक ने उसके पिता पर बट की तरफ से हमला कर दिया। जो उसके पिता के सिर में लगा। झगड़े का शोर सुनकर अमित का चाचा सतनारायण, रिश्तेदार जसवंत भी वहां पहुंचे। उक्त बदमाश युवकों ने कई फायर किए। पिस्तौल से निकली गोली के छर्रे दोनों पिता-पुत्र को लगे और वह घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। झगड़े मेें प्रदीप नामक युवक को भी गोली लगी है, वह रोहतक पीजीआईएमएस में उपचाराधीन है। सूचना मिलने पर थाना आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। आसौदा पुलिस ने अमित के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed