{"_id":"69df9a4673a8b9ed6d02cdb1","slug":"if-congresss-gamble-fails-they-will-have-to-head-to-the-ganges-after-five-years-shyam-singh-rana-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-133923-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का बैठ गया दांव तो पांच साल बाद जाना पड़ेगा गंगाजी : श्याम सिंह राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का बैठ गया दांव तो पांच साल बाद जाना पड़ेगा गंगाजी : श्याम सिंह राणा
Thu, 16 Apr 2026 04:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 16 Apr 2026 04:30 AM IST
विज्ञापन
15jjrp04- झज्जर। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा। संवाद
झज्जर। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि हर पार्टी में संगठन ही उसकी ताकत है। यदि संगठन है तो पार्टी सत्ता में लंबे समय तक बनी रह सकती है लेकिन यदि संगठन नहीं है तो पार्टी काे हर जगह पर हार का मुंह देखना पड़ेगा।
मंत्री श्याम सिंह राणा ने बुधवार को भाजपा और कांग्रेस का उदाहरण देते हुए कहा कि संगठन की बदौलत ही भाजपा एक बार जिस प्रदेश में सत्ता में आ जाती है तो फिर वहां पर लंबे समय तक बनी रहती है। वह यह भी कहते हैं कि यदि सत्ता के लिए कांग्रेस का दांव बैठ भी गया तो फिर उसे पांच साल बाद हर हाल में गंगाजी जाना पड़ेगा।
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पक्ष हो चाहे विपक्ष सभी को सरकार की तरफ से सुविधाएं मिलती हैं। विपक्ष को सुविधा इसलिए मिलती है कि वह समय-समय पर लोगों की आवाज बने और उनकी समस्याओं को उठाए। लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि हरियाणा में विपक्ष ही गायब है। ये न तो विधानसभा के अंदर और न ही बाहर लोगों की आवाज बन पा रहे हैं।