फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   I promise I will protect the honour of this turban: Manish Bansal

वादा करता हूं इस पगड़ी की लाज रखूंगा : मनीष बंसल

Sat, 01 Nov 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 01 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
I promise I will protect the honour of this turban: Manish Bansal
31jjrp05- जय दुर्गे सेवा समिति की ओर से आयोजित मां भगवती जागरण में मुख्याति​थि मनीष बंसल का स्व - फोटो : samvad
झज्जर। जय दुर्गे सेवा समिति की तरफ से शिव कॉलोनी में 24वें मां भगवती जागरण का आयोजन किया गया। भव्य मंच पर सजा माता का दरबार आकर्षण का केंद्र रहा। वरिष्ठ भाजपा नेता मनीष बंसल ने मां भगवती की पावन ज्योत प्रज्वलित कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने भव्य आयोजन के लिए समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छोटे से कार्यकर्ता का पगड़ी पहनाकर समिति ने मुझे जो सम्मान दिया हैं, वादा करता हूं कि इस पगड़ी की लाज रखूंगा। विश्वास और आशीर्वाद बनाए रखने के लिए ह्रदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बर्फ से बना शिवलिंग, श्रीकृष्ण की रंगोली व गुब्बारों से सजे प्रवेश द्वार ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन

भजन गायक विक्की भगाना ने माता जिनको याद करे, वो लोग निराले होते हैं, माता जिनका नाम पुकारे आदि भजन प्रस्तुत किए। वहीं ग्रुप के कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की। देर रात तक भक्त माता के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर दीपक, विजय ठेकेदार, सोनू मलिक, मेहर सिंह सैनी, महाबीर गुर्जर, प्रीतम कुकडोला, रवि गुर्जर , शेर सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed