फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   I am alive, add my name to family ID

Jhajjar-Bahadurgarh News: मैं जिंदा हूं, मेरा नाम फैमिली आईडी में जोड़ दो

Fri, 31 Jan 2025 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 31 Jan 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
I am alive, add my name to family ID
बादली। खंड के गोयला कलां गांव में एक मामला सामने आया है। यहां एक महिला को फैमिली आईडी में मृत घोषित कर उसका नाम हटा दिया गया है। इसके बाद से वह जीवित महिला विभाग के चक्कर काटकर मजबूर होकर खुद के जिंदा होने के सबूत पेश कर रही है। वहीं महिला ने पुलिस में शिकायत देकर जांच की मांग की है। रीना स्थानीय कार्यालय के चक्कर काटकर सबको बता रही है कि मैं जिंदा हूं...मेरा नाम फैमिली आईडी में जोड़ दो।
विज्ञापन

दरअसल, ब्लॉक के गांव गोयला कलां में रहने वाली रीना का फैमिली आईडी से नाम हटा दिया है। इतना ही नहीं उनका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी लगाया गया है। रीना के अनुसार प्रमाण पत्र दिल्ली नगर निगम से बनाया गया है। रीना ने प्रशासन को शिकायत दी और पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की है। रीना ने बताया कि फैमिली आईडी में पति जोगेंद्र, सास केला देवी और बेटे हितेन सहित 4 लोग शामिल थे। पिछले दिनों अचानक रीना का नाम आईडी से हटा दिया गया। विभाग से जब जानकारी मांगी गई तो मृत्यु प्रमाण-पत्र को आधार बनाकर नाम हटाने की बात कही। विभाग कार्यालय में अपना ही मृत्यु प्रमाण पत्र देखकर रीना हैरान रह गई और पुलिस थाने में शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस ने रीना की शिकायत पर जांच शुरू की है। शिकायत के बाद पुलिस सरकारी रिकॉर्ड में जानकारी तलब कर रही है। साथ ही फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में किसकी भूमिका रही, उसकी भी जांच करेगी। हालांकि पुलिस ने अभी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की है। पुख्ता जानकारी मिलते ही पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने की बात कर रही है। अब देखना होगा कि कागजों में मृत महिला कितने दिन में जिंदा होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed