फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   huts burnt due to fire in scrap warehouse in Sarai Aurangabad village in Bahadurgarh

Bahadurgarh: सराय औरंगाबाद गांव में स्क्रैप गोदाम में आग लगने से 10 झुग्गियां जली, पुलिस मौके पर पहुंची

Sat, 08 Jun 2024 11:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 08 Jun 2024 11:55 AM IST
सार

बहादुरगढ़ में देर रात लगभग 1 बजे सराय औरंगाबाद गांव में एक स्क्रैप गोदाम में आग लगने से 10 झुग्गियां जलकर राख हो गई। इस आगजनी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि आग से झुग्गियां और स्क्रैप गोदाम जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
huts burnt due to fire in scrap warehouse in Sarai Aurangabad village in Bahadurgarh
कबाड़ के गोदाम में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ के नजदीक स्थित सराय औरंगाबाद गांव में शुक्रवार की देर रात एक स्क्रैप गोदाम में आग लग गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन इस आग में 10 झुग्गियां खाक हो गई। सूचना दमकल विभाग को दी गई। दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया।

विज्ञापन


शुक्रवार की देर रात लगभग 1 बजे सराय औरंगाबाद गांव में एक स्क्रैप गोदाम में आग लगने से 10 झुग्गियां जलकर राख हो गई। इस आगजनी में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। हालांकि आग से झुग्गियां और स्क्रैप गोदाम जलकर राख हो गया। आग लगने की सूचना जैसे ही दमकल विभाग को मिली तो कर्मचारी तुरंत गाड़ी लेकर मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया, लेकिन आज देखते ही देखते प्लास्टिक में फैलती चली गई। इससे आग बुझाने में कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। लगभग 8 घंटे में आधा दर्जन गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। शनिवार की सुबह भी आग प्लास्टिक में रह रहकर सुलगती रही और धुआं उठता रहा। आग लगने के कारण आसमान में धुआं छाया था। आग लगने के कारण आसपास का वातावरण भी खराब हो गया। थाना सेक्टर 6 और दमकल विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
फायर ऑफिसर रविंद्र कुमार ने बताया कि रात के समय सारी औरंगाबाद में बने एक स्क्रैप गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। सुबह तक आग पर काबू पाया गया। आग किन कारणों के चलते लगी यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed