फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Husband shoots his wife in home trouble, serious

गृह कलह में पत्नी को मार दी गोली, हालत गंभीर

Fri, 08 Jul 2022 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Husband shoots his wife in home trouble, serious
बहादुरगढ़। जिले के गांव टांडाहेड़ी में एक महिला को उसके पति ने घरेलू कहासुनी के चलते गोली मार दी। गोली उसके सिर के पिछले हिस्से से आरपार हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज करके हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपी वीरेंद्र संयुक्त परिवार में रहता है। बहादुरगढ़ सदर प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज ने बताया कि घर में 18 सदस्य हैं। वीरेंद्र और नीतू की शादी करीब सात साल पहले हुई थी। दो बेटे हैं। नीतू संयुक्त परिवार से अलग रहना चाहती थी। परिवार में काम करके थक जाती थी तो वीरेंद्र से अलग होने की बात करती थी जिस पर झगड़ा हो जाता था। वीरवार की सुबह भी वह इसी बात को लेकर झगड़ा कर रही थी। इसी के चलते वीरेंद्र ने तैश में आकर उसे गोली मार दी। गोली सिर के पिछले हिस्से से आरपार हो गई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने जानलेवा हमला करने और अवैध हथियार रखने के आरोप में वीरेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मनोज ने बताया कि वीरवार सुबह करीब पौने आठ बजे 25 वर्षीय नीतू पत्नी वीरेंद्र के सिर में गोली लगने से घायल होने की सूचना मिली थी। वह बहादुरगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती है। वह तुरंत मौके पर पहुंचे और स्वजनों से बातचीत की। नीतू बयान देने की हालत में नहीं थी। ऐसे में उसके पिता मंजीत ने बताया कि नीतू का पति वीरेंद्र उसके साथ झगड़ा रहता था। इसी घरेलू कहासुनी में उसके पति ने ही उसे घर में रखी अवैध पिस्तौल से गोली मारी है। जब पुलिस ने वीरेंद्र को पकड़ा तो उसने बताया कि दो-तीन साल पहले बिहार से आने वाले कामगारों से उसने यह पिस्तौल ली थी। घर में रखी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed