फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   huge fire broke out in Footwear Park factory in Sector 17, Bahadurgarh; three fire engines reached the spot

Haryana: बहादुरगढ़ के सेक्टर 17 स्थित फुटवियर पार्क की फैक्टरी में भयंकर आग, छह फायर गाड़ियां मौके पर पहुंची

Sun, 13 Apr 2025 05:49 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 13 Apr 2025 05:49 PM IST
सार

बहादुरगढ़ के सेक्टर 17 स्थित फुटवियर पार्क की एक फैक्टरी में आज सुबह भयंकर आग लग गई।

विज्ञापन
huge fire broke out in Footwear Park factory in Sector 17, Bahadurgarh; three fire engines reached the spot
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

बहादुरगढ़ के सेक्टर 17 स्थित फुटवियर पार्क में आज एक भीषण आग लग गई, जिसमें पांच फैक्ट्रियां प्रभावित हुईं। आग सबसे पहले फैक्ट्री नंबर 158 में लगी, जिसके बाद इसने आसपास की चार अन्य फैक्ट्रियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री नंबर 155 से 159 तक इस आग का असर देखा गया है।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद, बहादुरगढ़ से चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां, एक सापला से और एक रोहतक से कुल छह फायर गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुटी हैं। दमकल कर्मी आग को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन फैक्ट्रियों में ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग बुझाने में समय लग रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed