फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hssc exam postpone

एचएसएससी की परीक्षा रद्द

Sun, 15 Mar 2020 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
hssc exam postpone
कोरोना वायरस के चलते हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग एचएसएससी ने दो लिखित परीक्षाओं को रद्द कर दिया है। एचएसएससी द्वारा जारी किए गए पत्र में इसकी पुष्टि की गई है। आयोग ने 15 और 18 मार्च को होने वाली परीक्षा को कोरोना के चलते रद्द कर दिया है। इसकी जानकारी भी बहादुरगढ़ एमआईई के निकट बने सेंटर में जैसे ही युवकों को लगी तो वे निराश हो गए।
विज्ञापन

शहर में परीक्षा देने आए अधिकतर युवक गुरुग्राम, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ की तरफ के थे। वे लोग सुबह ही बहादुरगढ़ पहुंच गए थे। दोपहर को जैसे ही उन्हें परीक्षा के रद्द होने की खबर लगी तो भी वे परीक्षा केंद्र के सामने डटे रहे। जब तक परीक्षा केंद्र के बाहर नोटिस नहीं चिपका दिया गया। परीक्षा रद्द होने पर काफी संख्या में युवा बहादुरगढ़ में घूमते रहे और दोपहर बाद जब पक्का हो गया कि परीक्षा नहीं होगी तो जाकर यह लोग अपने घरों की तरफ रुख गए गए। परीक्षा केंद्र अधिकारियों ने बताया कि आयोग द्वारा जारी पत्र में लिखा गया है कि असिस्टेंट लाइनमैन एएलएम पोस्ट की विज्ञान संख्या 11/2019 कैटेगरी नंबर 21 के लिए दूसरी व तीसरी शिफ्ट में होने वाली लिखित परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड को रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed