फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   HSPCB shows strictness on illegal business of garbage

झज्जर-बहादुरगढ़: कूड़े के अवैध कारोबार पर एचएसपीसीबी ने दिखाई सख्ती

Sat, 18 Feb 2023 06:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:32 PM IST
विज्ञापन
HSPCB shows strictness on illegal business of garbage
-फोटो 15 : बहादुरगढ़ में बाईपास के निकट एक खेत में पड़े फुटवियर स्क्रैप के ढेर।
बहादुरगढ़। क्षेत्र में प्रदूषण का कारण बन रहे कूड़े के अवैध कारोबार को लेकर हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने कड़ा संज्ञान लिया है। अधिकारियों ने कूड़ा फैला रही बड़ी फुटवियर फैक्टरियों को नोटिस जारी किया है। पंद्रह दिन में जवाब नहीं दिया और कूड़े का सही ढंग से निपटान नहीं किया गया तो दोषियों से पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क वसूला जाएगा।
विज्ञापन

एचएसपीसीबी की टीम ने शुक्रवार को बहादुरगढ़ बाईपास के निकट खेतों में डाले गए कूड़ा स्थल का जायजा लिया। यहां सहायक पर्यावरण अभियंता अमित दहिया की टीम ने करीब डेढ़ घंटे तक कूड़े की खाक छानी और वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी भी की। कूड़ा बीनने वालों से पूछताछ की और उसके प्रयोग को लेकर जानकारी हासिल की। टीम ने मौके की रिपोर्ट बनाकर बहादुरगढ़ की 10 बड़ी फुटवियर फैक्टरियों को नोटिस भेजा है। इन फैक्टरियों की ओर से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम की घोर अवहेलना की गई है। साथ ही फैक्टरियों की ओर से कूड़े का उचित निष्पादन करने वाली कंपनियों से अनुबंध नहीं किया और बोर्ड से खतरनाक और अन्य अपशिष्ट प्रबंधन की अनुमति नहीं ली।
विज्ञापन

ऐसे में इन फैक्टरियों को नोटिस का जवाब देने और नियमानुसार कूड़े का निष्पादन करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। अगर इस अवधि में संबंधित फैक्टरियों की ओर से नियमानुसार कूड़े का निष्पादन नहीं किया तो बोर्ड की ओर से पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बोर्ड की नीति के अनुसार पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क भी इन फैक्टरियों से वसूला जाएगा। इतना ही नहीं इन फैक्टरियों के बिजली व पानी के कनेक्शन भी कटवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक पर्यावरण अभियंता के निरीक्षण में कई टन कूड़ा मौके पर मिला। यहां पर फुटवियर फैक्टरियों का प्लास्टिक स्क्रैप, पीयू स्क्रैप, ईवा स्क्रैप व पीवीसी स्क्रैप कृषि योग्य भूमि पर पड़ा था। यह कूड़ा स्वास्थ्य के लिए बड़ा खतरा है। पर्यावरण में हवा, पानी व जमीन के लिए भी यह कूड़ा काफी खतरनाक है। बोर्ड अधिकारियों ने सेक्टर-17 स्थित जेक्यूआर स्पोर्ट्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की दो इकाईयों, एक्वालाइट इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड, एवरीडे शूज कंपनी, वेलकम फुटवियर की दो इकईयों, एक्शन उद्योग प्राइवेट लिमिटेड, वालकरो इंटरनेशनल. टुडे फुटवियर प्राइवेट लिमिटेड और एयरसिटी शूज प्राइवेट लिमिटेड को नोटिस भेजा है।

वर्जन----
अवैध रूप से कूड़ा डंप करने वाली फुटवियर फैक्टरियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण में जिन कंपनियों का कूड़ा मिला, उन्हें नोटिस दिया गया है। फैक्टरियों ने बोर्ड से अनुमति नहीं ली और कूड़े का निस्तारण करने वाली कंपनियों से अनुबंध नहीं किया तो नियमानुसार कार्रवाई जाएगी। बोर्ड पर्यावरण क्षतिपूर्ति शुल्क भी लेगा।
- अमित दहिया, सहायक पर्यावरण अभियंता, एचएसपीसीबी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed