{"_id":"6a12f3459acfb01542071856","slug":"hr-13-club-won-the-match-by-17-runs-jhajjar-bahadurgarh-news-c-195-1-jjr1003-135428-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: एचआर-13 क्लब ने 17 रनों से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: एचआर-13 क्लब ने 17 रनों से जीता मैच
Sun, 24 May 2026 06:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 24 May 2026 06:17 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झज्जर। एचआर-13 क्रिकेट क्लब और बीस्ट एकादश की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में एचआर-13 क्रिकेट क्लब की टीम ने 17 रनों से मैच जीत लिया। एचआर-13 क्रिकेट क्लब के राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बहादुरगढ़ स्थित श्री श्याम क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड में एचआर-13 क्रिकेट क्लब और बीस्ट एकादश की टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। बीस्ट एकादश की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। बल्लेबाजी करते हुए एचआर-13 क्रिकेट क्लब की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 206 रन बनाए।
सावन वत्स ने 24 गेंदों में आठ चौकाें की मदद से 42 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में पवन ने पांच विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बीस्ट एकादश की टीम 20 ओवरों में पांच विकेट पर 189 रन ही बना सकी। सचिन ने 59 गेंदों में 9 चौकाें व तीन छक्कों की मदद से 87 रन बनाए। वहीं, गेंदबाजी में राहुल ने दो विकेट चटकाए। बीस्ट एकादश की टीम के खिलाड़ी सचिन को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं, बीस्ट एकादश की टीम के खिलाड़ी पवन को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।