{"_id":"659ef508e1c1b3d9a30cca9d","slug":"how-will-the-poor-get-a-roof-budget-has-not-been-received-for-two-years-jhjhar-news-c-195-1-nnl1001-7079-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: कैसे मिलेगी गरीबों को छत, दो साल से नहीं मिला बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: कैसे मिलेगी गरीबों को छत, दो साल से नहीं मिला बजट
Thu, 11 Jan 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Thu, 11 Jan 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
झज्जर में प्रधानमंत्री योजना के तहत बनाया गया मकान।
झज्जर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लगभग चार साल बाद जिले के जरूरतमंदों को 2021-22 में योजना का लाभ मिलना शुरू हुआ एक साल में 148 पात्रों को लाभ मिलाए लेकिन इसके बाद विभाग से बजट ही नहीं मिला। दो साल से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत जिले के किसी पात्र को लाभ नहीं मिल सका है।
लोग पिछले सात सालों से योजना का लाभ पाने का इंतजार कर रहे हैं। जिले में कुल 3344 पात्रों को योजना के तहत लाभ दिया जाना है, जिसमें से आज तक केवल 148 को ही लाभ मिल सका है। इसमें से 148 को पहली, 145 को दूसरी किस्त मिली है जबकि 145 लोगों को छत मिल चुकी है जबकि 3196 पात्र आज भी योजना से वंचित हैं। लोग बार-बार कार्यालयों के चक्कर काटते हैं जबकि उनको यही कहा जाता है कि मुख्यालय से दो साल से न तो लक्ष्य आ रहे हैं और न ही कोई बजट जारी किया गया है।
दिशा की बैठक में भी हुई चर्चा
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लेकर दो दिन पहले लघु सचिवालय में हुई जिला विकास निगरानी एवं समन्वय समिति की बैठक में भी सांसद ने इसकी चर्चा की। इसमें सीईओ डॉ. सुभीता ढाका की तरफ से बताया गया कि अब तक आए लक्ष्य अनुसार बजट जारी कर दिया गया है। दो साल से बजट व लक्ष्य मुख्यालय से न हीं मिल रहे हैं। अब तक 145 लोगों के मकान पूरे हो चुके हैं। केवल तीन के पेंडिंग हैं।
विज्ञापन
यह है जिले में योजना की स्थिति
ब्लाक फाइनल लिस्ट लक्ष्य पहली किस्त दूसरी किस्त तीसरी किस्त
बादली 300 12 12 12 12
बहादुरगढ़ 709 22 22 22 22
बेरी 835 32 32 30 30
झज्जर 714 32 32 30 30
माछरौली 175 9 9 9 9
मातनहेल 257 12 12 12 12
साल्हावास 354 20 20 20 20