फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Houses in revenge of the father - son shot

मकान के रंजिश में बाप-बेटे को गोली मारी

Sun, 13 Jul 2014 12:42 AM IST
झज्जर-बहादुरगढ़, अमरउजाला ब्यूरो
झज्जर-बहादुरगढ़, अमरउजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Jul 2014 12:42 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
। दिल्ली से सटे और बहादुरगढ़ के अंतिम छोर पर बसे गांव ईस्सरहेड़ी में परिवार के ही दो युवकों ने बाप-बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और हमलावरों की धर-पकड़ के लिए हरियाणा व दिल्ली की सीमाआें पर नाकेबंदी कर तलाश शुरू कर दी।

 गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों के अनुसार कुनबे के कुछ लोग मृतक बाप और बेटे द्वारा खरीदे गए मकान को लेकर उनसे रंजिश रखते थे, जिसके चलते उनकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

ईस्सरहेड़ी निवासी रघुबीर (60) पशुपालक था, जबकि उस का इकलौता बेटा कुलदीप (33) प्रापर्टी व फाइनेंस का काम करता था। ग्रामीणाें के अनुसार, रघुबीर ने करीब पंद्रह दिन पहले अपने ही परिवार के लोगों से अपने मकान से कुछ दूरी पर स्थित एक खंडहरनुमा मकान को आठ लाख रुपये में खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिसके बाद इसी कुनबे के कुछ लोग उससे अंदर ही अंदर रंजिश रखने लगे। शनिवार को जब कुलदीप खरीदे गए मकान की छत पर बनी चहारदीवारी की ईंटें उखाड़ रहा था तो एक सफेद रंग की कार में सवार होकर कुनबे के कृष्ण और श्रीकृष्ण गांव में आए। उन्होंने कुलदीप से उसके पिता रघुबीर के बारे में पूछा।

उन्होंने बताया कि वह पशुओं को पानी पिलाने के लिए जोहड़ की तरफ गए हैं। इस पर कार सवार युवकों ने बातचीत के लिए जल्द बुलाने की बात कही। कुछ ही देर में रघुबीर आ गया। बातचीत के दौरान ही कार सवार युवकों और रघुबीर में कहासुनी हो गई। कार में सवार युवकों ने कार में रखे हथियार से कुलदीप के सीने में गोली दाग दी, जिससे वह लड़खड़ाकर गिर गया। जिस समय उक्त घटना को अंजाम दिया गया, उसी दौरान कुलदीप की मां रामकौर भी वहीं पर थी। वह हमलावरों के समक्ष गिड़गिड़ाती रही। हमलावर युवकों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पति रघुबीर को भी गोली मार दी। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। वहीं, गोली लगने से घायल बाप और बेटे ने कुछ ही देर में तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। गोली चलने की आवाज सुनकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। गांव ईस्सरहेड़ी में एक साथ बाप-बेटे की संपत्ति विवाद को लेकर गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना मिलने पर थाना सदर प्रभारी रणधीर दहिया, थाना शहर प्रभारी अजय धनखड़, अपराध शाखा प्रभारी राजफूल सहित काफी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को अपने कब्जे में ले कार्रवाई में जुट गए। थाना सदर प्रभारी रणधीर दहिया ने बताया कि रामकौर के बयान पर हत्या के आरोप में दो सगे भाइयों श्रीकृष्ण व कृष्ण के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रविवार को होगा।

पलभर में उजड़ा परिवार
दोहरे हत्याकांड के शिकार हुए रघुवीर के परिवार की खुशियाें को पलभर में ही ग्रहण लग गया। हंसते खेलते कुलदीप के दो बच्चों से दादा व पिता का साया उठ गया। अपनी आंखाें के आगे अपने पति व बेटे का निर्मम हत्या होते देख रामकौर बेसुध हो गई। आसपास की महिलाओं ने किसी तरह उसे संभाला। अपना व अपनी पुत्रवधु का सुहाग पलभर में ही उजड़ जाने से रामकौर बिलख-बिलख कर रोने लगी।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed