{"_id":"64cff7054bc98e31e704f1ea","slug":"house-caught-fire-saved-life-by-jumping-from-the-roof-jhjhar-news-c-200-1-bgh1001-1595-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मकान में आग लगी, छत से कूदकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मकान में आग लगी, छत से कूदकर बचाई जान
Mon, 07 Aug 2023 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Mon, 07 Aug 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर की अग्रवाल कॉलोनी स्थित एक घर में रविवार सुबह आग लग गई। घर की तीन अलग-अलग मंजिलों में सो रहे दो परिवारों ने पास के मकान की छत पर कूदकर जान बचाई। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने की वजहशॉर्ट सर्किट होना बताया गया है।
अग्रवाल कॉलोनी में अनाज मंडी के पीछे स्थित जैन मंदिर के पास राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता का तीन मंजिला मकान है। उनके बड़े बेटे मनीष व उनके दोनों छोटे भाई अपने-अपने परिवार के साथ अलग-अलग मंजिलों में रहते हैं।
रविवार सुबह करीब 4 बजे घर के पोर्च में भीषण आग लग गई। ऊपर की मंजिल पर सो रहे परिजन तो मकान की छत पर चले गए और साथ वाले मकान की छत पर कूदकर नीचे उतरे। एक परिवार नहीं निकल सका। छोटे बच्चे व बड़े सभी लोग आग बुझने की इंतजार में दूसरी मंजिल की बालकनी में खड़े हो गए। आग बुझने के बाद ही ये लोग सुरक्षित बाह निकल सके। घटना में परिवार की तीन स्कूटी, चार साइकिल, इन्वर्टर और पानी के पंप वाली बिजली की मोटर सहित काफी सामान जल गया।
विज्ञापन
राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता व उनके बेटे मनीष ने बताया कि अन्य दिनों की तरह शनिवार की रात को भी तीनों परिवार आराम से सो गए। सुबह के वक्त ये लोग जागे भी नहीं थे कि करीब पौने पांच बजे घर से बाहर से सुबह की सैर के लिए जा रहे एक पड़ोसी ने उनके घर में आग लगी देखी। उन्होंने तुरंत शोर मचाकर राजेन्द्र प्रसाद व उनके परिजनों और पड़ोसियों को जगाया। फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। उसके बाद घर की सभी मंजिलों में में सो रहे लोग जान बचाने के लिए छत पर गए। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई। राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता व उनके पुत्र मनीष ने दमकल टीम के कार्य पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड आने में देरी हो जाती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।