फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hospital OPD problem

नागरिक अस्पताल में भटकते रहे मरीज

Sat, 13 Feb 2016 02:03 AM IST
झज्जर/बहादुरगढ़
झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sat, 13 Feb 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
hospital OPD problem

बसंत पंचमी के दिन सिविल अस्पताल की ओपीडी पर ताला लटका देखकर कई मरीजों को बिना इलाज बैरंग लौटना पड़ा। बच्चों से लेकर बड़ों तक परेशान दिखे।

विज्ञापन


सबसे ज्यादा दिक्कतें बच्चों के इलाज को लेकर हुई। यहां पर कोई भी डाक्टर मौजूद न होने से अभिभावकों को निजी अस्पतालों की ओर जाना पड़ा।

हर रोज की तरह शुक्रवार को भी दिनभर लोग इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में आते दिखे, लेकिन अवकाश के चलते ओपीडी परिसर सुनसान दिखाई दिया।

ओपीडी की तरफ जाने वाले गेट पर ताला लटका देखकर उन्हें या तो बैरंग घर लौटना पड़ा या फिर ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर से परामर्श लेते हुए दवाइयों के लिए भी भटकना पड़ा। क्योंकि ट्रॉमा सेंटर में पर्याप्त दवा उपलब्ध न होने से मरीजों को बाहर से लानी पड़ी।
विज्ञापन


सुबह से ही मरीजों की भीड़ ओपीडी परिसर की तरफ जाती दिखी। मगर यहां अवकाश से संबंधित ओपीडी सेवाएं बंद होने को लेकर कोई सूचना नहीं लगी होने से कई मरीजों को बिना इलाज घर लौटना पड़ा तो कुछ को ट्रॉमा सेंटर में आधी-अधूरी चिकित्सा सेवाएं मिलने से मायूस भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहद से आई अंजलि, वंदना, प्रमिला, इंदिरा मार्केट की बिंदु, नांगलोई निवासी संतोष, दयानंद नगर निवासी अनिल व टीकरी बॉर्डर निवासी गीता ने बताया कि उन्हें अवकाश को लेकर ओपीडी सेवा बंद रहने के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले में कोई पूर्व सूचना तक भी नहीं दी। यहां तक कि कोई नोटिस बोर्ड पर भी सूचना अंकित नहीं की हुई थी। अस्पताल में आए अनिल ने बताया कि उसके बच्चे की तबीयत खराब थी।


ऐसे में वह यहां बेहतर इलाज की सोच कर आया था, लेकिन यहां उन्हें बच्चों के डॉक्टर की सेवा ही नहीं मिल पाई। ऐसे में उसे परेशान होकर प्राइवेट अस्पताल में जाकर बच्चे का इलाज करवाना पड़ा।

नागरिक अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को अक्सर किसी न किसी अवकाश पर उन्हें इस तरह की दिक्कतों का सामना करना ही पड़ता है।

कई बार हॉस्पिटल मैनेजमेंट के समक्ष लोगों ने आवाज भी उठाई है कि जब भी ओपीडी सेवाएं बंद रहे, इसको लेकर दो-तीन दिन पहले आम जन को सूचना जरूर देनी चाहिए, ताकि लोग पढ़कर या सुनकर बेवजह परेशान होने से तो बच सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed