{"_id":"669c4416c4c1a5c34d0f8a57","slug":"hospital-lift-broken-how-to-go-to-labor-room-and-opd-on-upper-floor-elderly-and-pregnant-bahadurgarh-news-c-195-1-nnl1001-112069-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: अस्पताल की लिफ्ट खराब, ऊपरी मंजिल पर लेबर रूम व ओपीडी में कैसे जाएं बुजुर्ग और गर्भवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: अस्पताल की लिफ्ट खराब, ऊपरी मंजिल पर लेबर रूम व ओपीडी में कैसे जाएं बुजुर्ग और गर्भवती
Sun, 21 Jul 2024 04:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Sun, 21 Jul 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
झज्जर में स्थित सामान्य अस्पताल में ख़राब पड़ी हुई लिफ्ट।
झज्जर। स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर दावों के बीच नागरिक अस्पताल में अव्यवस्था हावी है। कई दिनों से सरकारी अस्पताल की लिफ्ट खराब है। अस्पताल में लेबर रूम, नेत्र और दंत विभाग ऊपरी मंजिल पर हैं। ऐसे में लिफ्ट खराब होने से गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है।
लिफ्ट खराब होने के कारण कई वार्ड व अस्पताल के अन्य कमरों में जाने में मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने अस्पताल प्रशासन से लिफ्ट ठीक कराए जाने की मांग की है। आंख व दांतों की जांच के लिए ज्यादातर बुजुर्ग अस्पताल में आते हैं। ऐसे में बुजुर्गों, दिव्यांगों को सीढ़ियों व रैंप से ऊपर आने जाने में तकलीफ होती है। लेबर रूम तक जाने में महिलाओं को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। यह समस्या अस्पताल में कई दिनों से चल रहा, लेकिन इसका समाधान नहीं हो पा रहा। मरीजों का कहना है कि अस्पताल की लिफ्ट अक्सर खराब रहती है।अब एक माह से ज्यादा समय से अस्पताल में लिफ्ट खराब पड़ी है। गर्भवती महिलाओं व मरीजों को स्ट्रेचर पर रैंप के जरिये ऊपर वार्डों, ओपीडी में ले जाया जाता है। इसमें मरीजों को बहुत तकलीफ होती ही है। यह मामला अधिकारियों के संज्ञान में भी है, उसके बावजूद लिफ्ट को ठीक नहीं कराया जा रहा।
एक्सरे रूम के गेट पर लगे एसी, मरीजों पर आ रही गर्म हवा
एक्सरे रूम के अंदर एसी लगा है। कर्मचारियों ने अपनी सुविधा के लिए एसी लगवा लिए हैं ताकि उनको गर्मी नहीं लगे। लेकिन एसी के पंखे बिल्कुल गेट के ऊपर लगाए गए हैं। इनसे पूरा दिन गर्म हवा निकलती रहती है। गेट के पास ही मरीजों के बैठने की जगह है। इन एसी के पंखों की गर्म हवा सीधे मरीजों या उनके परिजनों पर जाती है। इसके चलते उनको यहां बैठने में दिक्कत होती है। एक तरफ गर्मी और ऊपर से गर्म हवा फेंकते एसी से मरीजों के और ज्यादा बीमार होने का खतरा बना हुआ है। इस तरफ भी अस्पताल प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा।
विज्ञापन
वर्जन
अस्पताल की लिफ्ट खराब होने का मामला उनके संज्ञान में है। इसे जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा। एक्सरे रूम के एसी के पंखों की गर्म हवा मरीजों को नहीं लगे, इसका प्रबंध भी किया जाएगा।
डॉ. नरेश दहिया, एमएस, सिविल अस्पताल, झज्जर