फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Horrific accident on KMP Expressway: 3 members of the same family killed, 20 injured.

Jhajjar-Bahadurgarh News: केएमपी एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत, 20 घायल

Wed, 09 Sep 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 09 Sep 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Horrific accident on KMP Expressway: 3 members of the same family killed, 20 injured.
--फोटो 84 : हादसे में घायल हुए लोगों को एंबुंलेंस के माध्यम से पहुंचाया गया अस्पताल। स्रोत पुलि - फोटो : samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब चार बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। मांडोठी गांव के पास गुगामेड़ी यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी खड़ी पिकअप को कैंटर ने टक्कर मार दी। इससे एक ही परिवार के तीन सदस्यों सुमन (35) पत्नी हरज्ञान, लालतेश (32) पुत्र नरेश और लोंगश्री (60) पत्नी केदार की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल हो गए। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। तीन घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया।
पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के संभल जिले के गुमथल गांव निवासी हरज्ञान परिवार और रिश्तेदारों के साथ पिकअप से गुगामेड़ी यात्रा से गांव लौट रहे थे। पिकअप को राजू चला रहा था। सभी लोग केएमपी से आसौदा की तरफ से बादली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ दूरी पर लघुशंका के लिए पिकअप को सड़क किनारे रोक दिया गया। बताया गया कि इसके कुछ देर बाद पीछे से आए एक कैंटर ने पिकअप को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे से पिकअप में सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। हादसे में हरज्ञान की पत्नी सुमन और ठाकुरदास की मां लोंगश्री को मौके पर मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल लालतेश को पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलते ही आसौदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को सड़क के एक तरफ खड़ा कराया गया। इसके बाद पुलिस टीम नागरिक अस्पताल बहादुरगढ़ पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस के मुताबिक घायलों में तारावती, बबीता और ठाकुरदास आदि हैं। हालत गंभीर होने से इन्हें रोहतक पीजीआईएमएस रेफर किया गया है। जबकि घायल मीमा पत्नी जगदीश, लक्ष्मी पत्नी प्रेमसिंह, कांती पत्नी संतोष कुमार, राजकली पत्नी प्रेम, हरज्ञान पुत्र हुक्कम सिंह, सीमा पत्नी लालतेश, प्रेम पुत्र रामप्रसाद , लाजवति पत्नी मुन्नालाल, हीना पत्नी धर्मेंद्र को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वर्जन

हरज्ञान की शिकायत पर आसौदा थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर टक्कर मारने वाले वाहन और चालक की पहचान के प्रयास में जुट गई है। घटना में दो महिलाओं और एक युवक की मौत हो गई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल में भेजा गया है। - जयभगवान, एसएचओ थाना आसौदा, बहादुरगढ़

--फोटो 84 : हादसे में घायल हुए लोगों को एंबुंलेंस के माध्यम से पहुंचाया गया अस्पताल। स्रोत पुलि

--फोटो 84 : हादसे में घायल हुए लोगों को एंबुंलेंस के माध्यम से पहुंचाया गया अस्पताल। स्रोत पुलि- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed