फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hopes of a new Jhajjar-Charkhi Dadri-Loharu railway line have been revived.

Jhajjar-Bahadurgarh News: झज्जर-चरखी दादरी-लोहारू नई रेलवे लाइन की फिर जगी उम्मीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Hopes of a new Jhajjar-Charkhi Dadri-Loharu railway line have been revived.
07jjrp13- झज्जर का रेलवे स्टेशन। संवाद
झज्जर। झज्जर-चरखी दादरी-लोहारू नई रेलवे लाइन बनने की उम्मीद एक बार फिर जगी है। नई रेलवे लाइन बनने से लोगों को आवागमन में फायदा होगा और व्यापार के अवसर बढेंगे। उत्तर पश्चिम रेलवे भिवानी के डिप्टी चीफ इंजीनियर (निर्माण) की तरफ से नक्शा तैयार करके वरिष्ठ मंडल अभियंता-IV उत्तर रेलवे, नई दिल्ली को मंजूरी के लिए भेजा है। इसमें झज्जर रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग, प्लेटफॉर्म, मालगोदाम सहित अन्य जानकारियां नक्शे में डाली गई हैं।
विज्ञापन

प्लान के तहत नए बस अड्डे के सामने ही सिटी रेलवे स्टेशन बनाए जाने का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा कुल तीन प्लेटफॉर्म भी बनाए जाएंगे। इसमें रेल लेवल पास प्लेटफॉर्म, तीन लूप लाइन और एक रेलवे गोदाम प्लेटफॉर्म का निर्माण किया जाना प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन


मंजूरी मिलते ही तैयार होगा फाइनल नक्शा
इस रेलवे लाइन की मांग लंबे समय से चली आ रही है। इसका सर्वे का काम भी पूरा हो चुका है। यह घोषणा सिर्फ कागजों में चल रही थी लेकिन नक्शा मंजूरी के लिए भेजे जाने के बाद इस रेलवे लाइन के बनने की उम्मीद जगी है। फिलहाल इस नक्शे को मंजूरी के लिए उत्तर रेलवे, नई दिल्ली के पास भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही फाइनल नक्शा तैयार होगा और फिर बजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल यह है स्थिति
झज्जर में कांग्रेस राज में लगभग 14 साल पहले रेलवे स्टेशन बना था। तब से अब तक उसका अपग्रेड नहीं किया गया है। यहां पर रिर्जेवेशन काउंटर भी बंद कर दिया गया है। इस रेलवे स्टेशन से 6 ट्रेनों का आवागमन पूरे दिन में होता है और अधिकतर ट्रेनें रात के समय ही चलती हैं। रेवाड़ी से वाया झज्जर, रोहतक से जींद तक सुबह और शाम एक-एक ट्रेन जाती है।


नई रेलवे लाइन से होगा फायदा
व्यापार मंडल के अध्यक्ष राकेश अरोड़ा ने बताया कि लंबे समय से झज्जर-चरखी दादरी-लोहारू नई रेलवे लाइन बनने से लोगों को राहत मिलेगी। रेलवे स्टेशन का नक्शा तैयार किया गया है। रेलवे को इसे जल्द मंजूरी देकर काम शुरू करवाना चाहिए। इससे व्यापार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों को भी आवागमन में फायदा होगा।

07jjrp13- झज्जर का रेलवे स्टेशन। संवाद

07jjrp13- झज्जर का रेलवे स्टेशन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed