फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hookah bar found running in hotel

Jhajjar-Bahadurgarh News: होटल में चलता मिला हुक्का बार

Fri, 29 Nov 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 29 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Hookah bar found running in hotel
फोटो 68 : होटल में छापे के दौरान सीएम फ्लाइंग टीम के अधिकारी और ड्रग कंट्रोल टीम अधिकारी। स्रोत
बहादुरगढ़। शहर के दिल्ली रोहतक रोड पर नागरिक अस्पताल के नजदीक सीएम फ्लाइंग व ड्रग कंट्रोल टीम ने एक होटल पर छापा मार कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान टीम को होटल की बेसमेंट में नीचे अवैध हुक्का बार चलता मिला। टीम ने मौके पर दो युवकों को भी पकड़ा है। इनमें एक शहर के सेक्टर 7 का रहने वाला आशीष व दूसरा जटवाड़ा मोहल्ला का दीपांशु है। मौके पर होटल मालिक जयपाल निवासी जटवाड़ा मोहल्ला भी हाजिर मिला। टीम में जिला ड्रग कंट्रोल अधिकारी प्रतिभा भी शामिल थीं।
विज्ञापन

टीम को तलाशी के दौरान दो हुक्के व दो चिलम, फ्लेवर रेड हुक्का मिला। इसके साथ ही 50 ग्राम के 5 डिब्बे जिसमें 0.5 प्रतिशत निकोटिन अंकित की हुई है और 35 आईएक्सटीआई गोल्डन फ्रेश मोलसिस 50 ग्राम डिब्बी जिसमें निकोटिन 0.3 प्रतिशत अंकित है जो कुल 6 डिब्बी बरामद हुई है। खुला हुआ पैकेट मार्का नेट कोयला एक डिब्बा मिला है। होटल मालिक जयपाल राठी से हुक्का बार चलाने का लाइसेंस मांगा तो वह किसी भी प्रकार का लाइसेंस पेश नहीं कर सका। बरामद सामान मौके पर सेक्टर 6 थाना पुलिस को सौंपा गया है। सेक्टर 6 थाना से उप निरीक्षक राजेश की टीम होटल मालिक व हुक्का पीने वाले दोनों युवकों को अपने साथ लेकर गई है। देर रात तक मामले में कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed