फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Honour for excellent performance: Flying Officer Manisha of Chhuchkwas received the award from the President

उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान: झज्जर के छुछकवास की फ्लाइंग ऑफिसर मनीषा को मिला राष्ट्रपति से अवॉर्ड

Sat, 17 Jun 2023 06:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Jun 2023 06:05 PM IST
सार

फील्ड ड्यूटी के हर कार्य में ओवरआल उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान मिला है। छुछकवास के सरपंच महावीर यादव ने बताया कि गांव का नाम रोशन करने वाली फ्लाइंग ऑफिसर मनीषा 19 जून को गांव पहुंचेंगी। 

विज्ञापन
Honour for excellent performance: Flying Officer Manisha of Chhuchkwas received the award from the President
फ्लाइंग ऑफिसर मनीषा को मिला राष्ट्रपति से अवॉर्ड - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हैदराबाद में हुई सीजीपी परेड में हरियाण के झज्जर के छुछकवास गांव की फ्लाइंग ऑफिसर बेटी मनीषा यादव को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने फील्ड ड्यूटी के हर कार्य में ओवरआल उत्कृष्ट प्रदर्शन व उपलब्धियों के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया है। मनीषा यादव का करीब एक साल पहले इंडियन एयरफोर्स में बतौर फ्लाइंग ऑफिसर चयन हुआ था। जुलाई 2022 से हैदराबाद के डूंडीगल में ट्रेनिंग चल रही थी।

विज्ञापन


सेना में जाने की प्रेरणा मनीषा को उनके दादा सूबेदार मेजर रामकरण यादव से मिली थी। मनीषा के पिता रविंद्र यादव राजस्व विभाग में अकाउंट ऑफिसर के पद पर पंचकूला में तैनात हैं। मनीषा ने खानपुर कलां के भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय से बीटेक व एमटेक किया है।
विज्ञापन


यूजी व पीजी दोनों ही कोर्सों के दौरान मनीषा ने गोल्ड मेडल हासिल किया है। मनीषा यादव के दादा सूबेदार मेजर रामकरण यादव ने कहा कि बेटी जब सेना की वर्दी में घर लौटेगी तो उसे सैल्यूट करेंगे। उनका सपना था कि परिवार से जरूर कोई सेना में जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा ने सेना में बड़े पद पर जाकर गांव व परिवार का सम्मान बढ़ाया है। छुछकवास के सरपंच महावीर यादव ने बताया कि गांव का नाम रोशन करने वाली फ्लाइंग ऑफिसर मनीषा 19 जून को गांव पहुंचेंगी। गांव पहुंचने पर मनीषा को ग्राम पंचायत की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed