{"_id":"682e22b4bcefd35ded0e20c5","slug":"honored-students-who-registered-their-names-in-the-merit-list-bahadurgarh-news-c-200-1-bgh1002-114929-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: मेरिट सूची में नाम दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: मेरिट सूची में नाम दर्ज करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
-फोटो 61 : विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य, शिक्षक। विज्ञप्ति
बहादुरगढ़। शहर के रेलवे रोड स्थित राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्र प्रहरी कार्यक्रम एवं पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों व प्राचार्य मंजू रानी ने सभी कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं व 10वीं-12वीं कक्षाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।
विद्यालय का 10वीं कक्षा का परिणाम 99.12 प्रतिशत रहा। 12वीं कक्षा की कला संकाय का परीक्षा परिणाम 91.15 प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय का परीक्षा परिणाम 99.16 प्रतिशत रहा और वाणिज्य संकाय का परीक्षा परिणाम 96.39 प्रतिशत रहा।
12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय में 34/119 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान पाया। वाणिज्य संख्या में 12/83 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया। कला संकाय में 17/118 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज कराया। विद्यालय के 10वीं कक्षा के छात्र कुणाल, अमित, पलक मिश्रा ने क्रमश: 95.8 प्रतिशत , 85 प्रतिशत व 84.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं विज्ञान संकाय में प्रिंस, कुनाल व अमन मिश्रा ने क्रमश: 92.6 प्रतिशत, 91.2 प्रतिशत, 89.2 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में युगांक राजपाल, स्नेहा और कार्तिक ने क्रमश: 93.2 प्रतिशत, 82.8 प्रतिशत व 82.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान अर्जित किया। विद्यालय की प्राचार्या मंजू रानी ने भी समस्त स्टॉफ सदस्यों का आभार जताते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए उत्साहित किया।
विज्ञापन
-फोटो 61 : विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य, शिक्षक। विज्ञप्ति
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --