{"_id":"61c8c162c5e9ac4c5c5041b1","slug":"homeguard-jawan-died-in-accident-jhjhar-news-rtk633938385","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में होमगार्ड की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरी। नेशनल हाइवे 71 पर स्थित गांव डीघल में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार होमगार्ड की मौत हो गई। सड़क हादसे की सूचना किसी युवक ने डायल 112 पर दी। सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल होमगार्ड को प्राथमिक उपचार के लिए डीघल सीएचसी में भर्ती करवाया। होमगार्ड की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्रथामिक उपचार देकर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में ले जाते समय बीच रास्ते में होमगार्ड ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव रूड़की जिला रोहतक निवासी विक्रम (28) पुत्र अनूप सिंह शनिवार रात को 10 बजे अपनी ड्यूटी खत्म करके वापस अपने गांव रूड़की जा रहा था। जब वह डीघल में हनुमान मंदिर के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद होमगार्ड विक्रम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में होमगार्ड को छाती में गहरी चोटें आने से मौत हो गई।
8 साल से रोहतक यातायात पुलिस में था होमगार्ड
मृतक के पिता अनूप ने बताया कि उनकी एक लड़की व 3 लड़के थे। सबसे छोटा लड़का विक्रम करीब 8 साल से रोहतक ट्रैफिक पुुलिस मेें होमगार्ड की नौकरी करता था। 2 दिसंबर को उसका जिले की डीघल चौकी में तबादला हुआ था। परिजनों ने बताया कि विक्रम की एक साल पहले यूपी के मखमलपुर से शादी हुई थी।
विज्ञापन
डीघल हनुमान मंदिर के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। हादसे में डीघल चौकी में तैनात होमगार्ड विक्रम की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। रोहतक पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
- शेर सिंह, थाना प्रभारी, दुजाना