फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hitesh tops in Judo under-14 boys

Jhajjar-Bahadurgarh News: जूडो अंडर-14 लड़कों में हितेश अव्वल

Mon, 26 Aug 2024 02:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 26 Aug 2024 02:20 PM IST
विज्ञापन
Hitesh tops in Judo under-14 boys
-फोटो 62 : वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी।
बहादुरगढ़। लड़कों के जिलास्तरीय स्कूली खेलों के दूसरे दिन जूडो, बैडमिंटन और वेट लिफ्टिंग में दमदार मुकाबले देखने को मिले। ब्लॉक सचिव और डीपीई विजय छिल्लर ने खेलों का निरीक्षण किया। विजेता खिलाड़ियों को किट वितरित की गई। यह खेल अलग-अलग स्कूलों में हुए।
विज्ञापन


ब्लाॅक सचिव विजय छिल्लर ने बताया कि जूडो अंडर-14 लड़कों में 25 किलोग्राम में हितेश, 35 में शौर्य, 40 में हर्षित, 45 में लाभांशु, 50 में दक्ष व +50 में तरुण ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 लड़कों में 40 में मनीष, 45 में रजत, 50 में अरमान, 55 में जतिन, 60 देव सिंह, 66 में इशांत, 73 में सुमित, 81 में पारस व 90 में रोहित पहले स्थान पर रहा।
विज्ञापन

अंडर-19 लड़कों में 40 में हर्ष, 55 में हर्षवर्धन, 60 में मोहित, 66 में तुषार, 73 में अजय, 90 में प्रियांशु और +90 में यशदीप ने पहला स्थान पाया। बैडमिंटन अंडर-14 लड़कों में सहजप्रीत, लक्ष्य, हितेश, विदीप व अभिनव का चयन किया गया। अंडर-17 लड़कों में दीपांशु, निश्चय, सुगम, गौरव व केशवेंद्र का चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 लड़कों में लक्ष्य, निशांत, दीपांशु, नितिन व जशनदीप का चयन किया गया। वेट लिफ्टिंग अंडर-17 लड़कों में 45 किलोग्राम भार वर्ग में गुरमीत व 55 में शुभम ने पहला स्थान पाया। अंडर-19 लड़कों में 81 किलोग्राम में नितिन व 96 में भवनेश्वर ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डीपीई हरेंद्र, राजेश, धर्मबीर, संजय, परमजीत, हरेंद्र, मंजीत, विजय, पीजीटी दिनेश, देवेंद्र, धर्मेंद्र, पीटीआई सुनील राणा, जितेंद्र सुहाग, गीता, सीता सैनी, पीटीआई बिजेंद्र सोलधा, राकेश, रविंद्र, सुनील खत्री, डॉ. अरुण, धर्मेंद्र, राजेश, मंजू, अनीता, पीटीआई रेनू, मंजू, नीलम ने निर्णायक भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed