फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   History is a living subject: development

इतिहास एक जीवंत विषय है : विकास

Thu, 17 Oct 2024 03:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 17 Oct 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
History is a living subject: development
16jjrp04- साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ में आयोजित कार्यक्रम में विद्या​र्थियों को संबो​
साल्हावास। राजकीय महाविद्यालय बिरोहड़ के प्लेसमेंट सेल और स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्या डाॅ. अनीता रानी की अध्यक्षता में बुधवार को विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के इतिहास विभाग के रिसर्च स्कॉलर विशाल ने कहा कि इतिहास एक जीवंत विषय है। इसमें हम सभ्यता-संस्कृति के साथ जानकारी और रोजगार भी प्राप्त कर सकते हैं। विशाल ने इतिहास विषय में नेट और जेआरएफ की तैयारी कैसे करें, इसके बारे में उदाहरण देकर विद्यार्थियों को जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्हें बताया कि इस टेस्ट को पास करने के उपरांत महाविद्यालय और विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के पद पर नियुक्ति हो सकती है। डाॅ. अनीता रानी ने कहा कि इतिहास एक रुचिकर विषय है और मानव सभ्यता कब, कैसे, और कितने बदलावों के बाद आज यहां तक पहुंची है, इसका अध्ययन ही रोमांच पैदा कर देता है। इसलिए विद्यार्थी इस विषय को ज्यादा पसंद करते हैं। प्लेसमेंट सेल और इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ अमरदीप ने कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। उसके लिए निरंतर मेहनत करनी चाहिए। इतिहास प्राध्यापक डाॅ. अजय कुमार ने कहा वर्तमान परिदृश्य में इतिहास में विद्यार्थियों को रुचि बढ़ रही है जो उन्हें जीवन में सही रास्ता दिखाने में भी मदद करेगी। इस अवसर पर जितेन्द्र, डाॅ. अजय कुमार, डाॅ. राजपाल गुलिया, विशाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed