फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hindustan Scouts and Guides Haryana

Jhajjar-Bahadurgarh News: हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स हरियाणा का राज्य स्तरीय स्टैंडर्ड जजिंग शिविर शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Hindustan Scouts and Guides Haryana
महेंद्रगढ़। हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स हरियाणा की ओर से राज्य स्तरीय स्टैंडर्ड जजिंग शिविर का आयोजन 13 से 17 अक्तूबर तक जूई खुर्द स्थित श्री कृष्ण प्रणामी आश्रम केंद्र के महंत परमहंस संत शिरोमणि हिंदू रत्न डॉ. स्वामी सदानंद महाराज के सानिध्य में राज्य प्रशिक्षण केंद्र में किया जा रहा है। जिला महेंद्रगढ़ के स्काउट एंड गाइड स्कोर आरपीएस स्कूल की चेयरपर्सन पवित्रा राव ने विद्यालय प्रांगण से हरी झंडी दिखाकर रवाना। जिला सचिव राजेश शर्मा झाड़ली ने बताया कि इस शिविर में हरियाणा प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। शिविर के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए लगभग 1000 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करवाया जाएगा। 16 अक्तूबर को राज्य प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन समारोह परमहंस संत शिरोमणि हिंदू रत्न डॉ. स्वामी सदानंद महाराज, स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज परमार्थ पीठाधीश्वर ऋषिकेश, आचार्य डॉ. लोकेश मुनि संस्थापक अहिंसा विश्वा भारती विश्व शांति केंद्र, प्रो. डॉ. पवन सिन्हा गुरुजी संस्थापक पावन चिंतन धारा आश्रम के सानिध्य में उद्घाटन समारोह बड़ी धूमधाम से किया जाएगा। शिविर का नेतृत्व नवीन जय हिंद की ओर से किया जा रहा है। डाॅ. पवित्रा राव ने स्काउट गाइड स्कोर संबोधित करते हुए बताया कि स्काउट इमानदार होता है देश प्रेमी होता है, देश के प्रति आस्था रखता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ. किशोर तिवारी, ब्रह्मा सिहाग,दीपक शर्मा, देवेंद्र बैरावास अनिल प्रधान सिसोठ, हरीश रोहिल्ला, प्रवक्ता निर्मला देवी, अजंता यादव, सुनीता यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed