फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hindu Rashtra Pad Yatra welcomed on reaching Beri

Jhajjar-Bahadurgarh News: हिंदू राष्ट्र पद यात्रा का बेरी पहुंचने पर किया स्वागत

Wed, 17 Jul 2024 05:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Wed, 17 Jul 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Hindu Rashtra Pad Yatra welcomed on reaching Beri
बेरी। हरिद्वार में हरकी पौड़ी से शुरू हिंदू राष्ट्र पद यात्रा मंगलवार को बेरी में पहुंंची। यात्रा में शामिल लोगों ने विश्व प्रसिद्व माता भीमेश्वरी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उसके बाद मेन बाजार में पद यात्रा निकाली और झज्जर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

पद यात्रा गायिका कवि के नेतृत्व में निकाली जा रही है और यात्रा हरिद्वार में हरकी पौड़ी से रामेश्वरम तक जाएगी। रामेश्वरम पहुंचने पर गंगा जल से भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे। गायिका कवि ने बताया कि हरकी पौड़ी से रामेश्वरम तक यह पद यात्रा 14 राज्यों से होकर जाएगी। यात्रा के दौरान विभिन्न पड़ावों पर हिंदू समाज को सनातन धर्म संस्कृति के गौरवपूर्ण इतिहास से अवगत कराते हुए एकजुटता का आह्वान करेगी। इसलिए सभी को एकजुट होकर इस अभियान को आगे बढ़ाने में सहयोग करना चाहिए। विश्व हिंदू परिषद विभाग अध्यक्ष पीतांबर शर्मा ने यात्रा पहुंचने पर स्वागत किया ओर कहा कि देश की प्रत्येक बेटी को इसी प्रकार से हिम्मत के साथ आगे बढ़ना चाहिए। इस मौके राजेंद्र शर्मा, अभय कादयान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed