{"_id":"573b686d4f1c1bd970ac7184","slug":"hindi-story-sena-bharti-jhajhar-jhajjhar-bahadurgrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"3950 युवाओं ने लगाई दौड़, 1227 पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3950 युवाओं ने लगाई दौड़, 1227 पास
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 18 May 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव दुजाना के राजकीय महाविद्यालय में भारतीय सेना के रोहतक स्थित भर्ती कार्यालय की ओर से खुली भर्ती में मंगलवार को झज्जर व बहादुरगढ़ के युवाओं को मौका मिला। रैली में कोई देश के प्रति जज्बा रखते हुए देश की सेवा करने के लिए, तो कोई रोजगार के लिए दौड़ लगा रहा है। सेना भर्ती में बहादुरगढ़ व झज्जर के 5118 युवाओं ने पंजीकरण कराया हुआ था। जब टेस्ट पास करने की बात आई तो 3950 में से 1227 युवा ही फिजिकल पास कर पाए। कुछ युवा तो गेट पर ही दस्तावेज व हाईट पूरी न होने के कारण बाहर निकल गए।
गेट पर की जा रही कद व कागजात की जांच
बता दे कि रविवार से गांव दुजाना में शुरू हुई चार जिलों की भर्ती को लेकर पहले दिन महम व सांपला के युवाओं को मौका मिला तो दौड़ प्रकिया के बाद कद व कागजात में युवा बाहर हो गए। बाद में अधिकारियों ने कद व कागजात को चेक करने के लिए मुख्य गेट पर ही जवान तैनात कर दिए ताकि जो युवा कद व कागजात पूरे ना करता हो वो दौड़ में भी हिस्सा ना ले सके। ताकि भर्ती ग्राउंड में ज्यादा भीड़ ना हो सके।
बेरी व मातानेहल 4253 युवाओं ने कराया पंजीकरण
सेना भर्ती रोहतक कार्यालय से कर्नल केएस भाटी ने बताया कि गांव दुजाना में सेना की खुली भर्ती में रविवार को महम व सांपला के युवाओं नें दौड़ लगाई। जबकि सोमवार को रोहतक व कलानौर के युवाओं ने दम दिखाया। मंगलवार को झज्जर व बहादुरगढ़ के युवाओं ने दौड़ लगाई। वहीं बुधवार को बेरी-मातनहेल के 4253 युवाओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाया हुआ है। उन्होंने बताया कि सेना में भर्ती होने के लिए यहां के युवाओं में खासा उत्साह दिखाई नजर आ रहा है। भाटी ने बताया कि 19 मई को सोनीपत के गोहाना तहसील के 3465 व 20 मई को खरखौदा, गन्नौर व सोनीपत तहसील के 3528 युवक भाग लेंगे। जबकि 21 मई को पानीपत जिले की भर्ती के दौरान समालखा व इसराना तहसील के 2161 व 22 मई को पानीपत तहसील के 1717 युवक हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
..कई युवक गिरे व कई हुए घायल
मंगलवार को झज्जर व बहादुरगढ़ के युवाओं को मौका मिला तो पहले तो युवाओं में काफी उत्साह नजर आया। बाद में ज्यादातर युवा मायूस दिखाई दिए। गर्मी ज्यादा होने के कारण कई युवाओं को तो पैर में छाले हो गए, जिनको वही पर प्राथमिक उपचार दिया गया। जबकि तुंबाहेडी के अक्षय के पैरों में ज्यादा छाले हुए हैं। जिसे भर्ती स्थल पर प्राथमिक उपचार किए जाने के बाद झज्जर के नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां घायल युवक का उपचार किया गया।
पेपर होने वाले युवाओं को दिया जाएगा मौका
सेना के कर्नल केएस भाटी ने बताया कि जिन युवाओं की बीकाम की परीक्षा होनी थी उनको बाद में भर्ती में शामिल होने का मौका दिया जाएगा।
सेना भर्ती के दौरान मंगलवार को झज्जर-बहादुरगढ़ के युवाओं को मौका मिला था। यहां के 5118 युवाओं ने पंजीकरण कराया हुआ था। इनमें से 3950 ने भाग लिया और इसमें से 1227 युवा ही फिजिकल पास कर पाए।
कर्नल केएस भाटी, निदेशक सेना भर्ती कार्यालय रोहतक