फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, raambilash sharma, OP dhankharh, jhajjhar/bahadurgrah

‘उपद्रव के दोषियों को तस्वीरों के साथ सामने लाया जाएगा’

Sun, 29 May 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 29 May 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
hindi story, raambilash sharma, OP dhankharh, jhajjhar/bahadurgrah
OP dhankhard - फोटो : Bureau
शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा है कि उपद्रव का जलजला कहां से आया और साजिश कहां रची गई, यह सब जानते हैं। कौन कहां पर जिम्मेदार था, इसकी तस्वीर अभी आनी बाकीहै। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर निशाना साधते हुए शर्मा ने कहा कि उपद्रव के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों को वीडियो और तस्वीरों के साथ सामने लाया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री भगवान परशुराम जयंती पर कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से रू-ब-रू थे। इसी दौरान प्रदेश में प्रचलित एक लोक कहावत को उद्धृत करते हुए उन्होंने अटपटी बात भी कह दी। बोले, नानी खसम करके भाग गई और भुगतना धोते न पड़ रहा है। इसको स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार की गलत नीतियों की वजह से शिक्षा विभाग में बीस हजार शिक्षकों को सड़कों पर लाकर खड़ा कर दिया गया। पिछली सरकार में फर्जीवाड़े के तहत लगाए गए कंप्यूटर टीचरों के वेतन का भुगतान सरकार को 82 करोड़ देकर करना पड़ा है। अपनी चहेती कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए पूर्व सरकार ने सारा ड्रामा रचा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने ऊपर राजनीतिक प्रतिशोध व दुर्भावना से प्रेरित होकर झूठे मुकदमे दर्ज किए जाने की बात कहते है। लेकिन, पिछले दस वर्ष के शासनकाल में उन्होंने जिस प्रकार से तानाशाही का रवैया अपनाया था वह किसी से छिपा हुआ नहीं है। हुड्डा को यह नहीं भूलना चाहिए कि न्याय की कुर्सी पर बैठकर जो अन्याय करता है उसे एक न एक दिन उसका फल भुगतना ही पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed