फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, hitention line, jhajjhar/bahadurgrah

हाईटेंशन तार टूटकर मकानों की छतों पर गिरा, बड़ा हादसा टला

Fri, 03 Jun 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 03 Jun 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
hindi story, hitention line, jhajjhar/bahadurgrah
hitentionline - फोटो : Bureau
शहर के वार्ड-13 की कालोनी विजय नगर व फ्रेंड्स कॉलोनी के लगभग तीन दर्जन घरों पर 33-केवी हाईटेंशन की तार टूट कर गिर गई। गनीमत यह रही कि तार टूटने के बाद तेज धमाके के साथ बिजली गुल हो गई अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों को इसका पता लगा तो सुरक्षा की दृष्टि से अपने घरों से बाहर निकल गए। पूर्व पार्षद वजीर सिंह राठी ने तुरंत बिजली निगम के अधिकारियों को सूचना दी।जिसके बाद बिजलीकर्मी मौके पर पहुंचे और टूटे तारों को जोड़कर बिजली आपूर्ति सुचारू की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे दिल्ली-बहादुरगढ़ फीडर नंबर-2 की 33केवी लाइन का तार एनकौल पब्लिक स्कूल के नजदीक घरों की छतों पर टूटकर गिर गया।

तार यहां के लगभग 35-40 मकानों की छतों पर पड़ते ही एकदम तेज धमाका हुआ। जिसके बाद अचानक बिजली सप्लाई बंद हो गई। लोग तेज धमाका सुनकर अपने घरों से बाहर की तरफ दौड़े। देखा तो पाया कि छतों पर हाईटेंशन की तारें पड़ी है।
विज्ञापन


लोग इन तारों से पहले ही भयभीत रहते हैं। ऐसे में तार छत पर टूटकर गिरने से वे बुरी तरह से सहमे रहे। विजय नगर निवासी कपूर, कल्पनाथ, राजेंद्र, रमेश, जयभगवान, यादराम, योगेंद्र, युवराज, राज  सहित कई अन्य के मकानों की छत पर तार टूटकर गिर गया था। प्रभावित मकानों के लोगों ने बताया कि छत से जब तेज धमाके ही आवाज सुनी तो वे बुरी तरह से घबरा गए थे। क्योंकि जिस वक्त तार टूटा उस दौरान तेज धूप थी। लोगों गर्मी से बचने के लिए अपने घरों में कैद थे। ऐसे में वे इसकी चपेट में आने से बच गए अन्यथा कोई न कोई कालोनी का लोग जरूर इसकी चपेट में आकर मौत का ग्रास बन सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ढीले रवैये पर रोष
हाइटेंशन तार हटाओ संघर्ष समिति से जुड़े व पूर्व पार्षद वजीर सिंह राठी ने कहा कि लंबे समय से हाईटेंशन तारों को हटवाने के लिए लोग संघर्ष कर रहे हैं। सरकार व विभाग की ओर से ढीला रवैया अपनाया जा रहा है। कई बार धरना-प्रदर्शन कर आवाज भी उठाई जा चुकी है लेकिन अभी तक शहर के सभी प्रभावित क्षेत्रों से तारें नहीं हटी है। ऐसे में हादसा होने का डर लगातार लोगों में बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed