फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, civil hospital, didhal village, jhajjhar/bahadurgrah

गर्भवती महिला को लेकर जा रही एंबुलेंस रास्ते में खराब

Tue, 24 May 2016 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Tue, 24 May 2016 01:50 AM IST
विज्ञापन
hindi story, civil hospital, didhal village, jhajjhar/bahadurgrah
स्वास्थ्य केंद्रों से रिलीव हो चुके कई एमबीबीएस डॉक्टरों को दोबारा वहीं सेवाएं देने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
इसी माह में गांव डीघल में तीन मासूम बच्चों की जान जाने के बाद भी विभाग लापरवाह दिखाई नजर आ रहा है, बेरी के नागरिक अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस में बीच रास्ते में खराब हो जाने से ऐसा लग रहा है कि विभाग को किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन

 गांव बेरी निवासी पूजा की शादी सोनीपत में हुई और रविवार को ही अपने घर बेरी में आई हुई थी पूजा गर्भवती है। सोमवार को जब पूजा को दर्द हुआ तो उसे बेरी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया वहां से उसको रेफर कर दिया गया। इस दौरान गंभीर हालत में महिला को लेकर चली एंबुलेंस ने बेरी से डीघल तक जाने में आधा घंटा लगा दिया और डीघल टोल पर खराब हो गई। महिला की तबियत खराब होते देख उसके भाई विकास में 102 नं. पर एंबुलेंस को कॉल की। 10 मिनट बाद डीघल सीएचसी से एंबुलेंस आई तो उसमें एटेंडेंट नहीं था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 8 मई को भी गांव डीघल में तीन बच्चों का कार के अंदर दम घुट गया था। परिजनों द्वारा तीनों मासूमों को डीघल सीएसची में लाया गया तो वहां पर भी एंबुलेंस खराब थी और अस्पताल में आक्सीजन नहीं थी। जिससेे दो बच्चों ने तो उसी दिन पीजीआई में दम तोड़ दिया और तीसरे मासूम ने तीन दिन बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था, लेकिन डीघल में इतना बड़ा हादसा होने के बाद भी अधिकारियों की नींद नहीं टूटी और फिर गलती दोहराते हुए डीघल सीएचसी की एंबुलेंस को बेरी के नागरिक अस्पताल में भेज दिया गया। परिणाम यह निकला की सोमवार को जब वही खटारा एंबुलेंस गर्भवती महिला को पीजीआई में भर्ती करवाने के लिए जा रही थी तो बीच रास्ते में ही खराब हो गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि विभाग सुविधाएं देने के नाम जीरो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 वर्ष पहले भी डीघल में खराब हुई एंबुलेंस
तीन वर्ष पहले एक व्यक्ति अचानक बिगड़ी तबीयत के चलते बेरी के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो वहां से उसे रोहतक पीजीआई एमएस रेफर किया गया। इस दौरान गांव बेरी से 10 किलोमीटर की दूरी पर गांव डीघल में एंबुलेंस खराब हो गई थी और बाद में गांव डीघल के सामान्य अस्पताल से एंबुलेंस का चालक भी नहीं मिला था तो व्यक्ति को निजी वाहन ले जाना पड़ा।


डीघल टोल टैक्स पर एंबुलेंस खराब होने का मामला संज्ञान में आया था। जो एंबुलेंस खराब हुई वह ज्यादा पुरानी है गर्म होकर खराब हो गई थी। बाद में मरीज को दूसरी एंबुलेंस से ले जाया गया था। नई एंबुलेंस के लिए डिमांड भेज रखी है। जैसे ही सरकार की तरफ से नई एंबुलेंस आती है तो बेरी के नागरिक अस्पताल में नई एंबुलेंस को भिजवा दिया जाएगा।
-सीएमओ झज्जर, श्रीराम सिवाच।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed