फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   hindi story, Capton ajay yadav, jhajjhar/bahadurgrah

सरकार ने जैसी चाही वैसी तैयार हुई रिपोर्ट : कैप्टन यादव

Fri, 03 Jun 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Fri, 03 Jun 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
hindi story, Capton ajay yadav, jhajjhar/bahadurgrah
c ajay - फोटो : Bureau
 सरकार ने जैसी रिपोर्ट चाही वैसी ही तैयार हो गई। यह तल्ख टिप्पणी प्रदेश के पूर्व मंत्री कैप्टन अजय यादव ने की। झज्जर में वीरवार को मीडिया से रूबरू होते हुए कैप्टन यादव ने प्रकाश की रिपोर्ट पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि झज्जर छावनी में उपद्रवियों ने सैनी समाज के तीस घरों को निशाना बनाते हुए आगजनी व तोड़फोड़ की थी, जबकि रिपोर्ट में सैनी समाज के केवल दो ही घरों को जला  हुआ दिखाया गया है। उपद्रवियों ने झज्जर में 20 व 21 फरवरी को सरकारी व गैर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था और उसमें आगजनी व तोड़फोड़ की थी। लेकिन प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट में झज्जर के अंदर इस घटना को 18 फरवरी के दिन की घटित होना दर्शाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि रिपोर्ट में रोहतक रेंज के आईजी द्वारा झज्जर में एसडीएम के सेना को उपद्रवियों के लिए कार्यवाही किए जाने पर हस्ताक्षर दिए जाने की बात कही गई है। लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि रोहतक रेंज के आईजी श्रीकांत जाधव उपद्रव के दौरान झज्जर में आए ही नहीं थे तो इस प्रकार की टिप्पणी कैसे कर सकते हैं। कैप्टन यादव ने कहा कि यदि इस पूरे प्रकरण की सच्चाई जाननी है तो सरकार को सुप्रीम कोर्ट के किसी सिटिंग जज से इसकी जांच करानी चाहिए। उसके बाद ही असली तस्वीर जनता के सामने आएगी। ये सारी बातें स्थानीय श्रीकृष्ण भवन पहुंचे कैप्टन अजय यादव ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed