{"_id":"5744b6f34f1c1ba22c69113f","slug":"hindi-story-air-ambulence-plane-crash-jhajjhar-bahadurgrah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज को लेकर जा रही एयर एंबुलेंस का इंजन हुआ फेल, खेत में कराई लैडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज को लेकर जा रही एयर एंबुलेंस का इंजन हुआ फेल, खेत में कराई लैडिंग
ब्यूरो/अमर उजाला/झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Wed, 25 May 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
plane crash
- फोटो : Bureau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव लोवा कलां के निकट खेत में मंगलवार दोपहर को तेज धमाके साथ एक विमान की आपात लैंडिंग हुई। यह विमान एक दवा कंपनी एलकेमिस्ट की एयर मेडिकल एंबुलेंस था। इंजन फेल होने के चलते विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इसमें पायलट कमांडर सहित सात लोग सवार थे। जिनमें पेशेंट, डॉक्टर और उनके तीमारदार भी शामिल रहे। घटना की जानकारी होते ही दिल्ली व हरियाणा पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इमरजेंसी लैंडिंग करते वक्त विमान कुस-7 के दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं। पायलट की सूझबूझ से हादसा टल गया अन्यथा यह एयर एंबुलेंस आबादी वाले इलाके में गिरती तो कई जानें तक जा सकती थीं।
पटना के जगदीश हॉस्पिटल से ब्रेन हैमरेज के एक मरीज को एलकेमिस्ट फार्मा कंपनी की एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल लाया जा रहा था। दोपहर बाद करीब पौने तीन बजे जब यह एयर एंबुलेंस दिल्ली जाने के लिए लोवा कलां गांव के पास आसमान से गुजर रही थी तो अचानक इसके एक इंजन में खराबी आ गई। पायलट अमित व सहायक पायलट रोहित ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत एटीसी को सूचना दी।
वहां से जवाब आया कि सुरक्षित तरीके से दिल्ली एयरपोर्ट तक जाएं, लेकिन पायलट ने खतरे को भांपते हुए आगे बढ़ने से इंकार कर दिया। कंट्रोल रूम से कहीं भी सेफ लैंडिंग करने के लिए कहा गया। पायलट लैंडिंग के लिए सुरक्षित जगह देखने लगा तो विमान के दूसरे इंजन ने भी काम करना बंद कर दिया। पायलटों ने समझदारी से काम लेते हुए विमान को कैर गांव के खेत में ही उतार दिया। जिससे इसमें सवार ब्रेन हैमरेज पीड़ित वीरेंद्र राय, उनकी बेटी, भाई भगवानदास और दो डॉक्टरों समेत सभी लोग सकुशल बच गए। हालांकि भगवान दास व एक अन्य को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर बहादुरगढ़ पुलिस, दिल्ली पुलिस और दिल्ली से त्वरित बचाव दल मौके पर पहुंचा। बहादुरगढ़ व दिल्ली से फायर ब्रिगेड भी तुरंत घटना स्थल पहुंची।
पुलिस ने सड़क मार्ग से वीरेंद्र राय को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल और एक घायल को जाफरपुर के राव तुलाराम पहुंचाया। सौभाग्य से बड़ा हादसा टल गया। हर कोई विमान में सवार लोगों की किस्मत को दाद दे रहा था। साउथ-वेस्ट दिल्ली के डीसीपी सुरिंदर कुमार, नजफगढ़ की एसडीएम अंजलि सहरावत, बहादुरगढ़ के डीएसपी धीरज कुमार, एयरपोर्ट अथारिटी व अलकेमिस्ट कंपनी के अधिकारियों सहित काफी पुलिस व प्रशासनिक अमला यहां मौजूद रहा।