{"_id":"655283ba4f75af1648085315","slug":"himanshu-won-silver-medal-in-javelin-throw-at-national-level-jhjhar-news-c-195-1-sroh1002-5443-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhajjar-Bahadurgarh News: जैवलिन थ्रो में हिमांशु ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhajjar-Bahadurgarh News: जैवलिन थ्रो में हिमांशु ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता रजत पदक
Tue, 14 Nov 2023 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
Updated Tue, 14 Nov 2023 01:44 AM IST
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव साल्हावास निवासी हिमांशु जाखड़ पुत्र दिलबाग सिंह ने तमिलनाडु में आयोजित हुई 38 वी नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 16 वर्षीय लड़कों के लिए आयोजित जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया है।
यह प्रतियोगिता तमिलनाडु में 7 नवंबर से शुरू होकर 10 नवंबर तक चली है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में 68.10 मीटर जैवलिन थ्रो कर यह पदक जीता है। खिलाड़ी साल्हावास स्थित बीकेडी स्कूल में बाहरवीं का छात्र है। कोच नवीन जाखड़ ने बताया की खिलाड़ी के आगमन पर गांव साल्हावास में स्वागत समारोह का आयोजन करवाया गया। जिसमें जाखड़ खाप के प्रधान कश्मीर सिंह, वार्ड 14 के पार्षद प्रतिनिधि अनिल पहलवान, पूर्व पार्षद नसीब उर्फ सोनू सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।