फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Highlights achievements of Indian Navy, shares experiences

Jhajjar-Bahadurgarh News: भारतीय नौसेना की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश, अनुभव किए साझा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Highlights achievements of Indian Navy, shares experiences
फोटो : 7कैडेटों को जानकारी देते अधिकारी। स्रोत : स्कूल
कुंड। ग्राम गोठड़ा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में नौसेना सप्ताह 2025 के एक भाग के रूप में नौसेना अधिकारियों की एक टीम ने एक इंटरैक्टिव सत्र के माध्यम से कक्षा 11 व 12 के कैडेटों को प्रेरित करने के लिए सैनिक स्कूल का दौरा किया। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कमांडर डेविस वेदान, लेफ्टिनेंट कमांडर मर्लिन जॉन, लेफ्टिनेंट अंकित शर्मा व सेलर कृष्णवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

अधिकारियों ने भारतीय नौसेना की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, साहस और नेतृत्व के व्यक्तिगत अनुभव साझा किए और सशस्त्र बलों में कॅरिअर के अवसरों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कैडेटों को भारतीय नौसेना के संगठनात्मक ढांचे, परिचालन कमान, प्रशिक्षण कमान, नौसेना की भूमिका और शाखा संरचना के बारे में भी जानकारी दी ताकि उन्हें इसकी कार्यप्रणाली की व्यापक समझ मिल सके। उन्होंने नौसेना के संचालन को प्रदर्शित करने वाली एक नौसेना टेलीफिल्म भी दिखाई।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने सशस्त्र सेना के विविध चयन पहलुओं, योग्यताओं व उपलब्धियों, युद्धनीति और आधुनिक तकनीक आदि की जानकारी प्रदान कर कैडेट्स को प्रोत्साहित किया। इस व्याख्यान और परस्पर संवाद में सैनिक स्कूल के कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया व अपनी जिज्ञासाओं को प्रदर्शित और क्षमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर युवा पीढ़ी को नौसेना के प्रति प्रोत्साहन देने के लिए तरह-तरह के मौजूदा अवसरों के प्रति जागरूक कराया और नौसेना में होने वाली गतिविधियों के संदर्भ में भी जानकारी दी कि किस प्रकार हम नौसेना में कार्यरत होते हुए भी सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से विश्वभर में गौरव व संप्रभुता को स्थापित करने में योगदान दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed