फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   High-tech solutions for waste, water, and sewage; NGOs show interest.

Jhajjar-Bahadurgarh News: कचरा, पानी और सीवरेज पर हाईटेक समाधान, एनजीओ ने दिखाई रुचि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
High-tech solutions for waste, water, and sewage; NGOs show interest.
03jjrp12- लघु सचिवालय सभागार में में ग्लोबल ईएसजी एसोसिएशन के पदाधिकारियों का बुके से स्वागत कर
झज्जर। विश्वस्तरीय गैर सरकारी संगठन ने बहादुरगढ़ में ठोस कचरा प्रबंधन, वाटर और सीवरेज ट्रीटमेंट के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के साथ कार्य करने की रुचि दिखाई है। संगठन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को लघु सचिवालय में डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की मौजूदगी में प्रेजेंटेशन दी।
विज्ञापन

बैठक में ग्लोबल ईएसजी एसोसिएशन गैर सरकारी संगठन की ओर से किम युंघवा महाप्रबंधक इंडिया, यंग सून को अध्यक्ष कोरियन एसोसिएशन ऑफ गुजरात, अजय कटूरी विशेषज्ञ शहरी विकास और कुमारी शिल्पा पोडूवाल विशेषज्ञ पर्यावरण योजना एवं प्रबंधन ने प्रेजेंटेशन दी।
विज्ञापन

डीसी ने प्रेजेंटेशन उपरांत नप और जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने संगठन के पदाधिकारियों को बहादुरगढ़ में मौजूद ठोस कचरा प्रबंधन और सीवरेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था का अध्ययन करने और नई तकनीक के साथ विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैर सरकारी संगठन ने दिनभर बहादुरगढ़ में स्थित ठोस कचरा प्रबंधन साइट,वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का अध्ययन किया। इस दौरान नप ईओ अरुण नांदल और पब्लिक हेल्थ से एसडीओ संदीप दूहन और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
शहरी विकास विशेषज्ञ अजय ने बताया कि उनकी टीम ने मौजूदा व्यवस्था का बारीकी से अध्ययन किया है। इस पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि मौजूदा व्यवस्था में सुधार और नई तकनीक के साथ और कैसे बेहतर व्यवस्था स्थापित की जा सकती है।

यह रिपोर्ट भी तैयार कर जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि उनके संगठन को वैश्विक स्तर का अनुभव है और साउथ ईस्ट एशिया के कई देशों में उनका संगठन इस फील्ड में कार्य रहा है। इस अवसर पर एडीसी जगनिवास, एसडीएम बहादुरगढ़ अभिनव सिवाच, एसई सतीश जनावा, सीएमजीजीए खुशी कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article