फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hi ! Brother, I got a job, I am coming home soon with sweets.

Jhajjar-Bahadurgarh News: हेलो ! भैया मुझे नौकरी मिल गई, जल्दी मिठाई लेकर घर आ रहा हूं

Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Hi ! Brother, I got a job, I am coming home soon with sweets.
बादली। हेलो! भैया मुझे नौकरी मिल गई। ज्वाइनिंग लेटर भी मिल गया है। एक तारीख से काम पर जाना है। जल्दी ही घर पर मिठाई लेकर आऊंगा। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में लगे ब्लॉक स्तरीय रोजगार मेले में नौकरी पाने वाले युवाओं ने कुछ इसी अंदाज में परिजनों को फोन करके अपनी खुशी साझा की। मेले में नौकरी के लिए आए 175 युवाओं में से 35 को नौकरी के लिए चुना गया और मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए गए। नौकरी पाने के बाद इनकी खुशी का ठिकाना नहीं था।
विज्ञापन

मेले का आयोजन रोजगार कार्यालय की जिला स्तरीय अधिकारी नीलम कुमारी के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने बताया कि इसमें गुरूग्राम, रेवाड़ी की कई निजी कंपनियां, बैंक आदि संस्थाएं शामिल हुईं। बाॅयोफर्टिलाइजर, सिक्योरिटी कंपनी गुरूग्राम, पैनासोनिक, पुखराज, एचडीएफ बैंक, अंबर सहित करीब 15 कंपनियों ने हिस्सा लिया। मेले के दौरान इच्छुक प्रार्थियों ने नौकरियों के पंजीकरण के लिए पंजीकरण करवाया। इसके बाद उनके साक्षात्कार का दौर चला। 35 युवाओं को जॉब ऑफर कर नियुक्ति पत्र दिया गया। इसे पाकरइनकी खुशी का ठिकाना नहीं था। उन्होंने तुंरत घर पर परिजनों को फोन मिलाकर इसकी जानकारी दी। किसी ने मां को फोन किया तो किसी ने पिता और भाई को सबसे पहले से खुशखबरी दी। आंखों में खुशी के आंसू थे। मेले में आए सतीश कुमार, मनजीत, पवन, दीपक, सुरेंद्र, राजेश कुमार व सोनिया ने बताया कि वह स्नातकोत्तर पास हैं लेकिन दो से तीन वर्ष बीत गए पर अब तक कहीं रोजगार नहीं मिला।
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र मिलते ही उछल पड़े युवा
बेरोजगार मेले में पहुंचे सावन कुमार का कहना है कि वह स्नातक पास है। दो साल से वह नौकरी के लिए परेशान हैं, लेकिन अब तक उन्होंने नौकरी नहीं मिली है। मेले में उसे सिक्योरिटी गार्ड का नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र मिला है। बादली की युवती प्रीति ने बताया कि मेले में नौकरी के लिए आई थी। साक्षात्कार होना था। पहले वह काफी मायूस थी लेकिन उनकी मजबूत इरादे के साथ साक्षात्कार दिया। अधिकारियों ने कई सवाल पूछे। बाद जब उसे जॉब ऑफर किया गया तो वह बहुत खुश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed