फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hero Sandeep cremated with honors in Mundsa

Jhajjar-Bahadurgarh News: मुंदसा में नायक संदीप का सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

Mon, 11 Sep 2023 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Mon, 11 Sep 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Hero Sandeep cremated with honors in Mundsa
संदीप कुमार। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साल्हावास। जिले के मातनहेल खंड के गांव मुंदसा निवासी संदीप कुमार (38) जम्मू कश्मीर के पुंछ में आर्मी सर्विस कौर बटालियन में नायक के पद पर कार्यरत थे। शनिवार रात 10 बजे अचानक उनके सीने में दर्द शुरू हुआ। परिजनों उन्हें इलाज के लिए झज्जर ले जाने लगे कि अचानक चक्कर आने से उनकी ह्रदय गति रुक गई, जिससे उनका निधन हो गया।
संदीप कुमार दो माह की छुट्टी पर घर आए हुए थे। वे 19 वर्ष पूर्व 2004 में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे। पुलिस टीम ने नायक संदीप कुमार का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। रविवार को सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार मुंदसा में किया गया। स्थानीय पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उनके पिता होशियार सिंह का वर्षों पूर्व निधन हो चुका है। वे अपने पीछे मां राजबाला, पत्नी रेनू, 14 वर्षीय बड़ी बेटी साक्षी, 10 वर्षीय बेटे धुव्र, 6 वर्षीय बेटे यश, भाई कुलदीप व बहन रीना को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन

भाई कुलदीप ने दी मुखाग्नि
नागरिक अस्पताल झज्जर से पोस्टमार्टम के बाद जब पार्थिव शरीर गांव में पहुंचा तो ग्रामीणों की आंखें बेटे के शोक में नम थीं। उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मुंदसा में पहुंचा तो ग्रामीण भारत माता की जय के नारों से आसमान गुंजायमान हो गया। मातनहेल चौकी इंचार्ज कुलदीप ने उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। छोटे भाई कुलदीप ने संदीप कुमार को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed