फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Hemant was first among men and Surbhi among women in five kilometer race

देश के लिए दौड़े हर उम्र के महिला व पुरुष

Mon, 16 Aug 2021 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Hemant was first among men and Surbhi among women in five kilometer race
बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 में राष्ट्रीय ध्वज दौड़ में शामिल लोग। - फोटो : Bahadurgarh
बहादुरगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में इस वर्ष भी बहादुरगढ़ रनर ग्रुप (बीआरजी) ने ‘एक दौड़ देश के नाम’ का आयोजन किया। इसमें सभी प्रतिभागी राष्ट्रीय ध्वज लेकर दौड़े। ग्रुप के 75 धावकों ने 5 किलोमीटर, 10 किमी और 15 किमी दौड़ स्पर्धाओं में भाग लिया। पांच किलोमीटर दौड़ में पुरुषों में हेमंत और महिलाओं में सुरभि रही प्रथम स्थान पर रही।
विज्ञापन

दुनियाभर में शांति व एकता के मूल्यों को फैलाने के उद्देश्य से बीआरजी ने यह कार्यक्रम भारतीय दौड़ दिवस वर्चुअल रन/वॉक की अनूठी अवधारणा के तहत आयोजित किया। राष्ट्रीय ध्वज दौड़-2021 में एक अद्वितीय विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया गया। दुनिया के 75 देशों में एक साथ हुए इस आयोजन में 75,000 रनर्स ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ रन करके इंडिया रनिंग डे मनाया। धावकों का नेतृत्व दीपक छिल्लर ने किया। इंडियन रनिंग डे के संस्थापक कोच राहुल शर्मा ने कहा कि रन का उद्देश्य भारत के प्रत्येक जिले तक पहुंचना है। इससे भारत के लिए दौड़ने की भावी प्रतिभाओं की पहचान की जा सकती है।
विज्ञापन

ओलंपियन रनर संत ने बढ़ाया हौसला
ओलंपियन रनर रहे कर्नल संत कुमार इस आयोजन में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने सभी से स्वास्थ्य और फिटनेस की इस अद्भुत पहल में शामिल होने की अपील की। दिल्ली के रोहिणी से सुदेश, मुकेश, नरेंद्र, राकेश, शक्ति, द्वारका से गौतमेन्दु सरकार, करुणा अग्रवाल, सोनीपत से परीक्षित व करनाल से अजय भी दौड़ में शामिल हुए। जाने माने अल्ट्रा रनर प्रवीन सांगवान ने बहादुरगढ़ के लोगों के साथ दौड़ कर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 किमी में संजय रहे प्रथम
कार्यक्रम की 5 किमी रन मेे हेमंत पहले, धीरज दूसरे व जयदेव तीसरे स्थान पर रहा। 10 किमी रन मेें चेतन पहले, सुरेश दूसरे व परीक्षित तीसरे स्थान पर रहे। 15 किमी वर्ग मेें संजय ने पहला, नरेंद्र ने दूसरा, अमित ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिलाओं की 5 किमी दौड़ मेें सुरभि पहले, शर्मिला दूसरे व प्रियंका तीसरे और 10 किलोमीटर वाक में रुचि राणा पहले, मीता दूसरे व अंतरा तीसरे स्थान पर रही। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 10 किमी. दौड़ मेें सतीश देसवाल पहले, जगदीश राठी दूसरे और भृगु कुमार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed