फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Heat will torment for two more days, cold will increase after rain on 20th

Jhajjar-Bahadurgarh News: दो दिन और सताएगी गर्मी, 20 को बारिश के बाद बढ़ेगी ठंड

Sun, 18 Feb 2024 03:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Sun, 18 Feb 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Heat will torment for two more days, cold will increase after rain on 20th
बहादुरगढ़। दो दिन से मौसम में काफी गर्माहट है। शनिवार को काफी गर्मी रही। लोगों को मार्च जैसी गर्मी का अहसास हो गया। लोग हैरान है कि फरवरी में ही मार्च अप्रैल जैसा मौसम हो गया है लेकिन मौसम विभाग के विशेषज्ञों का मानना है कि मौसम में दो दिन और गर्माहट रहेगी। 19 फरवरी से मौसम बदलेगा। 20 और 21 को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 20 फरवरी को तेज बारिश होने की संभावना जताई है। इसके बाद फिर से तापमान गिरेगा और मौसम ठंडा होगा।
विज्ञापन

बारिश का दौर तीन दिनों तक चल सकता है। इसके बाद ठंड वापसी करेगी और तापमान फिर से कम होगा। शनिवार को बहादुरगढ़ में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि फरवरी का महीना इसी तरह गुलाबी ठंड के बीच निकलेगा। हवा में नमी का स्तर 27 से 97 प्रतिशत रहा। शनिवार को आसमान पूरी तरह साफ रहा। रविवार को आंशिक तौर पर बादल दिखाई देंगे। इसके बद 19 फरवरी से मौसम में बदलाव साफ दिखाई देने लगेगा। रात के समय हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। बादलों की वजह से अधिकतम तापमान कम होने लगेगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री तो न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं 20 फरवरी को तेज बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री रहने की संभावना है। 21 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश की संभावना है। 22 फरवरी से आंशिक रूप से बादल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed