फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   Health of 528 people checked, more patients found with fever and pain

Jhajjar-Bahadurgarh News: 528 लोगों का जांचा स्वास्थ्य, बुखार व दर्द के मिले अधिक मरीज

Thu, 07 Mar 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़ Updated Thu, 07 Mar 2024 01:29 AM IST
विज्ञापन
Health of 528 people checked, more patients found with fever and pain
बादली। बाबा मोहनदास मंदिर परिसर में अमर उजाला फाउंडेशन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें 528 ग्रामीणों को उपचार मिला। शिविर में मलेरिया, शुगर, बीपी, हड्डियों रोग संबंधी जांच की गई और निशुल्क दवाएं दी गई। जांच शिविर में सबसे अधिक संख्या बुखार और हड्डियों के दर्द के मरीजों की रही। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ आयुष विभाग की चिकित्सक डॉ. ज्योति ने किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में डॉ. जितेंद्र, डॉ. अरुण, डॉ. सुजीता, दीपक, कमलेश, नर्सिंग ऑफिसर कविता गुलिया ने ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। पंचकर्म विशेषज्ञ डॉ. ज्योति और डाॅ. सुजीता ने बताया कि आयुष विभाग लगातार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य को जांच कर रहा है। कोरोना काल के बाद से ही लोग आयुष विभाग पर भरोसा जता रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता हवासिंह मलिक, मास्टर शेरसिंह, रोहतास, सुरेंद्र व अन्य ग्रामीण इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिविर में 75 बुखार के मरीजों की मलेरिया जांच की गई और 9 के सैंपल लिए गए। 33 मरीज आंखों से संबंधित पहुंचे, इनको आंखों की दवा दी गई। सबसे ज्यादा मरीज हड्डियों के दर्द से संबंधित रहे, जिन्हें पंचकर्म की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


- डाॅ. ज्योति, आयुष विभाग।
शरीर में कमजोरी लग रही थी। शिविर की जानकारी मिली तो जांच करवाई और दवा भी ली। मुफ्त दवा देने के साथ दैनिक जीवन में योग करने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य जांच शिविर लगाना अच्छा कदम है। ऐसे शिविर लगते रहने चाहिए।
- जुगनू, बादलीवासी।

शरीर में दर्द की समस्या थी। दो दिन से बुखार आ रहा था। शिविर से दवा ली। ऐसे शिविरों का आयोजन आम लोगों के लिए लाभदायक हैं। यहां आसानी से परीक्षण हो गया। शिविर में चिकित्सक को दिखाकर दवा ली है।

- सुनीता, बादली।


ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन होते रहना चाहिए। इससे लोगों को राह चलते इलाज मिल जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में जांच शिविर से लोगों को लाभ होता है। खासतौर पर बुजुर्ग महिलाओं के लिए शिविर जरूरी है।
- हवासिंह मलिक, बादली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed