फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jhajjar/Bahadurgarh News ›   He will today introduced CM Window, bhadurgarh news

मुख्यमंत्री आज करेंगे सीएम विंडो की शुरुआत

Sun, 25 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़ Updated Sun, 25 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़ (ब्यूरो)
विज्ञापन

सीएम मनोहरलाल आज रविवार की शाम लघु सचिवालय परिसर से पूरे प्रदेश में उपमंडल स्तर पर सीएम विंडो की शरुआत करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर शनिवार को विधायक नरेश कौशिक ने संबंधित अधिकारियों के साथ लघु सचिवालय परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण करने के बाद विधायक नरेश कौशिक ने कहा कि यह बड़े गौरव की बात है कि सीएम ने पूरे प्रदेश के उपमंडलों में सीएम विंडो की शुरुआत के लिए बहादुरगढ़ उपमंडल को चुना है। सीएम तक अपनी समस्या को अवगत कराने के उद्देश्य से शुरू की जा रही यह सीएम विंडो निश्चित तौर पर आमजन को बेहतर सेवाएं प्रदान करने की सार्थक पहल है। उन्होंने कहा कि रविवार से यह विंडो नियमित तौर पर कार्य करेगी। उधर, एसडीएम मनीषा शर्मा ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर सीएम विंडो के लिए पूरी तैयारी कर ली है और रविवार को उद्घाटन के साथ ही लोगों के लिए उपमंडल स्तर पर सीएम विंडो शुरू हो जाएगी।

बहादुरगढ़ की होगी सक्रिय भागीदारी
विधायक कौशिक ने कहा कि रविवार को सांपला में होने वाली सुशासन दिवस रैली में बहादुरगढ़ की सक्रिय भागीदारी रहेगी। कौशिक ने कार्यकर्ताओं से रूबरू होते हुए रैली की तैयारियों की समीक्षा भी की। इस मौके पर बीडीपीओ रामफल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, दिनेश शेखावत व रमेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed