{"_id":"5ffa03578ebc3e2e3f1ccd86","slug":"he-was-injured-by-hitting-the-butt-of-the-pistol-in-the-envy-of-the-ground-bahadurgarh-news-rtk5901517131","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन की रंजिश में पिस्तौल का बट मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन की रंजिश में पिस्तौल का बट मारकर किया घायल
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना शहर क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर कॉलोनी के नजदीक अपने खेतों की ओर जा रहे एक व्यक्ति पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है। थाना शहर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुखबीर सिंह निवासी राम नगर परनाला रोड ने बताया है कि वह शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे अपने खेतों में जा रहा था। उसके साथ उसकी पत्नी राजबाला भी थी। जब वह पारस स्टॉक के पास पहुंचा तो उसके पीछे से एक कार आई। उसमें से तीन युवक उतरे। सुखबीर के मुताबिक हमलावरों ने मुंह को रुमाल से ढक रखा था और उनमें से एक युवक के हाथ में पिस्तौल था, जबकि दो के हाथों में डंडे थे। उन्होंने बिना किसी बात के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान एक आरोपी युवक ने पिस्तौल का बट उसके सिर पर मारा। उसी दौरान किसान आंदोलन के चलते वहां पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और उक्त किसानों ने उसे आरोपियों से छुड़वाया। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुखबीर ने बताया कि उक्त बदमाश युवक मारपीट के दौरान कह रहे थे कि बबली उर्फ श्रीभगवान, विकास जसौर खेड़ी, पवन निवासी जाखौदा के प्लॉट से दूर रहना, वरना तुझे जान से मार देंगे।
सुखबीर ने बताया है कि उक्त तीनों ने मिलकर एमआइई में एक प्लॉट की झूठी रजिस्ट्री करवाई हुई है। जबकि वह प्लॉट उसके जानकार मामचंद का है। आरोप है कि उक्त युवकों ने उसे दो-तीन दिन पहले भी धमकी दी थी। थाना शहर पुलिस सह प्रभारी सुनील कुमार ने कहा अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।